Arnab Goswami के सपोर्ट में उतरे Anupam Kher, बोले- देश के करोड़ों लोग आपका कवच है

Arnab Goswami के सपोर्ट में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर उतर गये हैं. उन्होंने अर्णब के पक्ष में एक ट्वीट किया है.

टीवी पत्रकार अर्णब गोस्वामी (Anupam Kher) ने बताया कि रास्ते में दो अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर हमला किया, जिसमें वो और उनकी पत्नी सवार थे. उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. अर्णब गोस्वामी ने कांग्रेस पार्टी पर हमले का आरोप लगाया है. इस पर अनुपम खेर, अशोक पंडित से लेकर निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Also Read: Aarogya Setu ऐप है मेरा बॉडीगार्ड, Ajay Devgn ने पीएम मोदी को कहा- शुक्रिया

अभिनेता अनुपम खेर ने अर्णब गोस्वामी के लिए सपोर्ट दिखाया है और कहा कि देश बदल रहा है. इस घटना पर जल्द ही कार्रवाई होनी चाहिए. ये सब चलने वाला नहीं. अर्नब ! देश के करोड़ों लोग आपका कवच है. आपका कोई बाल बाँका नहीं कर सकता. जय हो!!

वहीं, अशोक पंडित ने सरकार ने इस घटना पर जल्द एक्शन लेने की बात कही है.

बता दें, अर्णब ने अपने टीवी क��र्यक्रम में कहा था कि पालघर में दो साधुओं की ह्त्या पर सोनिया गांधी आखिर खामोश क्यों हैं? इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने के लिए अर्णब पर काफी निशाना साधा गया है.

गौरतलब है कि जब बृहस्पतिवार रात तीन व्यक्ति (जूना अखाड़े के दो साधु और उनका ड्राईवर) मुंबई के कांदीवली से कार में सवार होकर गुजरात के सूरत जा रहे थे. इसी दौरान, पालघर जिले में भीड़ ने इन्हें चोर समझकर उनके वाहन को रोक लिया और उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों और 110 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >