Anupama: बॉयफ्रेंड संदीप बसवाना संग शादी को लेकर बरखा ने तोड़ी चुप्पी, अश्लेषा सावंत ने कही ये बात

टीवी एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत सीरियल अनुपमा में बरखा का रोल निभाती थी. हालांकि अब उनका ट्रैक शो से खत्म कर दिया गया है. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर बात की.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा में पांच साल का लीप आ चुका है. कहानी अब काफी आगे बढ़ गई है और इसमें अभी पूरा परिवार अमेरिका में है. अनुज और अनुपमा साथ नहीं है. अनुज श्रुति से दो दिन में शादी करने वाला है. इस बारे में पूरा शाह परिवार जानता है. हालांकि लीप से पहले शो में अनुज और अनुपमा की भाभी बरखा के रोल में अश्लेषा सावंत नजर आती थी. हालांकि अब वो शो में नजर नहीं आती, लेकिन फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है.


अश्लेषा सावंत कब करेंगी शादी?
अश्लेषा सावंत, राजन शाही के सीरियल अनुपमा में बरखा के रोल में दिखती थी, जो अनुपमा के लिए हर बार नयी दिक्कतें लेकर आती थी. हाल ही में ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनका ट्रैक शो से खत्म हो चुका है. वहीं, उनके पर्सनल लाइफ के बात करें तो एक्टर संदीप बसवाना को वो डेट कर रही है. काफी लंबे समय से वो दोनों रिलेशनशिप में है, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की. शादी को लेकर एक्ट्रेस ने बात की.


अश्लेषा सावंत बोली- एक दिन जरूर शादी करूंगी
अनुपमा फेम अश्लेषा सावंत ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा कि, एक बिग फैट इंडियन वेडिंग या मंगलसूत्र पहनना उन्हें काफी उत्साहित नहीं करता. लेकिन उसके माता-पिता चाहते हैं कि वो और संदीप शादी कर लें. उनकी खुशी के कारण दोनों एक दिन शादी कर लेंगे. उनक माता-पिता उनके रिलेशनशिप को लेकर खुश है. अगर उनके शादी में बंधने से उन्हें खुशी मिलती है तो ये कोई बड़ी बात नहीं है. बता दें कि संदीप और अश्लेषा एक-दूसरे के साथ 22 साल से रह रहे हैं. दोनों अक्सर साथ में रोमांटिक तसवीरें और वीडियो फैंस के संग पोस्ट करते रहते हैं.

Anupama: क्या अनुज की हो जाएगी मौत, इस शख्स ने किया खुलासा, जानें यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >