फिट दिखने वाले Anil Kapoor जर्मनी में इस बीमारी का करा रहे इलाज, टेंशन में आए फैन्स पूछ रहे खैरियत

अनिल कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. अनिल जहां जर्मनी के बर्फ में घूमते नजर आ रहे हैं, वहीं अभिनेता के कैप्शन को देख फैंस चिंता में आ गए हैं.

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. सोशल मीडिया पर भी वह अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. इन-दिनों एक्टर जर्मनी में है, जहां से इस टूर से अपना आखिरी वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो फैंस की चिंता बढ़ा रहा है.

टूर से शेयर किए इस वीडियो में अनिल ने अपनी एक बीमारी के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने लिखा, बर्फ के बीच जर्मनी में आखिरी दिन…स्नो पर एक परफेक्ट वॉक. जर्मनी में लास्ट डे. मैं अपने लास्ट ट्रीटमेंट के लिए Dr. Muller से मिलने जा रहा हूं. उनका और उनके मैजिकल टच का शुक्रगुजार हूं.

https://www.instagram.com/p/CWu6Sc-DgxL/

वीडियो में अनिल कपूर जर्मनी की बर्फबारी में स्नो का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं. इस दौरान एक्टर ने लंबे काले कोट के साथ काली टोपी पहन रखी है. उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वह फोटो में जमकर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. हालांकि एक्टर को क्या बीमारी है, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है.

वीडियो को बैकग्राउंड में ‘फिर से उड़ चला’ गाजा बज रहा है और अनिल अपने झक्कास स्टाइल में बर्फिली हवाओं में चलते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर उनकी बेटी सोनम कपूर की दोस्त मसाबा ने ऑल द बेस्ट कहा है. वहीं एक यूजर ने लिखा, कल शाम और थी, आज शाम और है…कल ठिकाने और थे, आज मंजिल और है.

https://www.instagram.com/p/CWAnkp5sdHC/

कुछ फैंस उनकी तबीयत का सुनकर चितिंत भी हो गए. एक फैन ने पूछा, आपको क्या हो गया. वहीं दूसरे यूजर ने पूछा, ‘सर पिछले साल तो आपने बोला था कि डॉक्टर मुलर ने आपको पूरी तरह ठीक कर दिया है, मुझे उम्मीद है कि आप ठीक होंगे’. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपको किसी चिकित्सा सहायता की आवश्यकता नहीं है मेरे सुंदर और ऊर्जावान दोस्त बहुत अच्छे लग रहे हैं AK’

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर पिछले साल ‘मलंग’ और ‘एके वर्सेज एके’ में नजर आए थे. जल्द ही वह फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ में नजर आने वाले है. यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी. जिसकी शूटिंग चल रही है.

Also Read: क्या आपने देखा अनिल कपूर का No Mask डांस, पार्क में थिरकते आए नजर, देखें वीडियो

Posted By Ashish Lata

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >