Anant-Radhika Reception: 55 साल के इस एक्टर ने लूटी महफिल, शाहरुख-गौरी का ये वीडियो ना करें मिस

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के रिसेप्शन में कई स्टार्स शामिल हुए. रिसेप्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, राजकुमार राव सहित कई सेलेब्स दिख रहे हैं.

Anant-Radhika Reception: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 12 जुलाई को सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक हो गए. अनंत और राधिका की शादी में कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई. इस बीच शादी के जश्न के कई वीडियो और तसवीरों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. शादी के बाद आशीर्वाद समारोह हुआ, जिसमें कपल को आशीर्वाद देने के लिए देश-विदेश से कई बड़े स्टार्स शामिल हुए. इसके बाद मंगल उत्सव यानी रिसेप्शन हुआ और अब उसकी तसवीरें सामने आ रही है.

55 साल का ये एक्टर का अंदाज हो रहा वायरल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के रिसेप्शन में विजय वर्मा, तमन्ना, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, गोविंदा, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, राजकुमार राव, पत्रलेखा, रकुल प्रीत सिंह, आयुष्मान खुराना, सनी देओल सहित कई अन्य सेलेब्स नजर आए. बॉबी देओल का वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वो ब्लैक टक्सीडो में काफी हैंडसम लग रहे हैं. 55 साल के बॉबी अपने लुक और अंदाज से बॉलीवुड स्टार्स पर भारी पड़ते दिखे. वहीं, अर्जुन कपूर मेटैलिक कढ़ाई वाला जैकेट सेट पहने दिखे. इसमें वो काफी स्मार्ट लगे.

Also Read- Anant and Radhika Wedding: शादी में अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या को रेखा ने किया KISS, शाहरुख-सलमान ने किया जमकर डांस

Also Read- Anant and Radhika Wedding: बारात में रजनीकांत ने अपने डांस से जमाया रंग, SRK संग नीता अंबानी ने किया ऐसा डांस, देखते रह गए सब

शाहरुख खान और गौरी खान का ये वीडियो वायरल

वहीं, अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी के दौरान का एक वीडियो सामने आया है. अनंत और राधिका फेरे ले रहे थे और दूसरी ओर शाहरुख खान और गौरी खान अपनी ही बातों में खोए थे. दोनों के बातचीत का वीडियो क्लिप वायरल हो रहा. इसपर यूजर्स खूब सारे कमेंट्स कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, वो दोनों अपनी शादी की बात कर रहे होंगे. एक यूजर ने लिखा, कितने प्यार से शाहरुख, गौरी से बात कर रहे. बता दें कि शादी में शनाया कपूर, जान्हवी कपूर, मानुषी छिल्लर, रजनीकांत, अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, संजय दत्त सहित कई सितारे आए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >