Radhika Merchant Bride Look: राधिका मर्चेंट का रॉयल ब्राइड लुक हुआ रिवील, पिक्चर्स देखकर नजरें नहीं हटा पाएंगे

Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. हर कोई होने वाली दुल्हन के लुक को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है, ऐसे में हम आपको उनकी दुल्हन बनी तस्वीरों से रूबरू कराएंगे, जिसमें वह किसी शाही घराने की महारानी से कम नहीं लग रही हैं.

Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding: जिसका इंतजार पूरा देश बेसब्री से कर रहा था वह आखिर खत्म हुआ. दरअसल, आज एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे लाडले बेटे अनंत अंबानी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड, राधिका मरचेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. ऐसे में केवल अंबानी परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा देश होने वाली दुल्हन के लुक को लेकर काफी एक्साइटेड है. ऐसे में आपके सब्र का और इम्तिहान न लेते हुए हम आपको राधिका मर्चेंट के तस्वीर साझा करने जा रहे हैं.

राधिका मर्चेंट इस लुक में किसी रॉयल प्रिंसेस से कम नहीं नही लग रही हैं. उन्होंने अपने लुक को काफी लाइट मेकअप के साथ कैरी किया है, जो उन्हें काफी खूबसूरत दिखा रहा है. उन्होंने क्रीम रंग का लहंगा पहना है, जिसमें गोल्डन और लाल रंग से डिजाइन बने हुए हैं. वहीं, अपने हाथ में उन्होंने एक महारानी की तरह लाल दुपट्टा लिया है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है. राधिका मर्चेंट के ज्वैलरी की बात करें तो उन्होंने गले में एक पालकी कुंदन चोकर और लॉन्ग अमरेल्ड नेकलेस पहना है. बता दें कि यह चोकर उनकी बड़ी भेना अंजली मर्चेंट ने भी अपनी शादी के दौरान वियर किया था.. वहीं, माथे पर एक मांग टिका है और कान में मीडियम साइज इयररिंग्स और चेहरे की शोभा उनकी प्यारी सी मुस्कान बढ़ा रही है.

Also Read Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: दूल्हा बने अनंत अंबानी की पहली तसवीर आई सामने, अनन्या-अर्जुन ने भी लूटी लाइमलाइट

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शिरकत में लेने वाले मेहमानों की बात करें तो सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेश से भी बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल होने वाले हैं. जिसमें बॉलीवुड एक्टर्स सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त, कैटरीना कैफ, विकी कौशल, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे एक्टर्स शामिल हैं. वहीं इन हस्तियों में क्रिकेटर्स महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या शामिल हैं. इसके अलावा कई बड़े पॉलिटीशियन ने भी इस शादी में शिरकत ली. अब बात देश के बाहर की करें तो हॉलीवुड की पॉपुलर सेलिब्रिटी किम कार्दशियन, कॉम डाउन फेम सिंगर रीमा, बॉक्सर जॉन सीना शामिल हैं.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को प्रभात खबर की ओर से शादी की हार्दिक शुभकामनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >