Amitabh Bachchan KBC: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर एक दिलचस्प और इमोशनल किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि वह पिछले 25 सालों से हल्के रंग (टिंट) वाला चश्मा क्यों पहनते हैं.
Wearing the Same Tinted Glass for 25 Years: पिछले 25 सालों से यही चश्मा पहन रहा हूं- अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने कहा कि बढ़ती उम्र का असर सबसे पहले आंखो पर दिखाई देता है. इसी वजह से उन्होंने अपने चश्मे के शीशे में हल्का टिंट लगवाया, ताकि उम्र का असर थोड़ा कम नजर आए. उन्होंने इस बात को मजाकिया अंदाज में भी समझाया.
उन्होंने बताया कि एक बार सेट पर किसी ने उनसे कहा,
"सर, आपके चश्मे में कुछ गड़बड़ है." इस पर अमिताभ ने जवाब दिया, "क्या गड़बड़ है? मैं तो पिछले 25 सालों से यही चश्मा पहन रहा हूं."
उस व्यक्ति ने कहा कि चश्मे में हल्का पीलापन दिखाई दे रहा है. तब अमिताभ ने मुस्कुराते हुए बताया कि उन्होंने जानबूझकर उसमें हल्का टिंट डलवाया है.
जब उन्हें कहा गया कि इससे शूटिंग पर असर पड़ सकता है, तो अमिताभ ने हंसते हुए जवाब दिया,
"किसी इंसान की उम्र सबसे पहले उसकी आंखो से पता चलती है. मेरी आंखो पर भी उम्र का असर आ गया है, इसलिए उसे थोड़ा छिपाने के लिए मैंने चश्मे में हल्का रंग लगवा लिया."
Apologised for the Delayed Recording: रिकॉर्डिंग में देरी के लिए मांगी माफी
अमिताभ बच्चन ने किस्सा शुरू करने से पहले दर्शकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और रिकॉर्डिंग देर से शुरू होने के लिए माफी मांगी. उन्होंने बताया कि नए सीजन के पहले दिन सेट और तकनीकी तैयारियों में समय लगता है.
उन्होंने कहा,
“सबसे पहले मैं हाथ जोड़कर देरी के लिए माफी मांगता हूं. आज इस नए सीजन की पहली रिकॉर्डिंग है, इसलिए कई छोटी-छोटी तकनीकी तैयारियां पूरी करनी पड़ती हैं, जिनमें थोड़ा समय लग जाता है.”
See I am Getting Ready: मेरा श्रृंगार देख रहे हो
एक वीडियो में अमिताभ बच्चन मजाकिया अंदाज में कंटेस्टेंट्स से कहते हैं, "भाई साहब, मेरा श्रृंगार देख रहे हैं? देखिए, कितने लोग मिलकर मेरा मेकअप कर रहे हैं."
इस पर कंटेस्टेंट भी हंसते हुए जवाब देता है, "सर, मेरी शादी में भी इतना श्रृंगार नहीं हुआ था."
24 घंटे की KBC की शूटिंग
शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले अमिताभ ने अपने ब्लॉग में बताया था कि वह कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के नए सीजन की शूटिंग में करीब 24 घंटे लगातार काम कर रहे थे. शो का नया सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है. यह शो 10 अगस्त से एयर होने वाला हैं.
यह भी पढ़ें: 83 की उम्र में बिग बी का 24 घंटे का नॉन-स्टॉप शूट! बोले – 'काम नहीं करता तो नौकरी चली जाती'
