अमिताभ बच्चन ने आखिर क्यों की जया बच्चन संग शादी, KBC के मंच पर किया खुलासा

बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन इन-दिनों केबीसी 14 को होस्ट कर रहे है. शो में बिग बी कंटेस्टेंट के साथ जमकर मस्ती करते है. अब उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने आखिर जया बच्चन से ही शादी क्यों की है.

कहते है न हर सफल इंसान के पीछे एक महिला का हाथ होता है. ऐसा ही कुछ अमिताभ बच्चन के साथ भी हुआ है. जबसे जया बच्चन उनकी लाइफ में आई है, तबसे उनकी किस्मत का ताला चमक गया और वह सदी के महानायक बन गए. आज बिग बी की एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों लाइन में लगे रहते है. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होती है. इन-दिनों बिग बी केबीसी 14 को होस्ट कर रहे है. शो में वह कंटेस्टेंट के साथ ढेर सारी मजाक मस्ती करते है. कभी-कभी तो बिग बी इतने ज्यादा खुल जाते है, कि कई सीक्रेट भी बता देते है. अब उन्होंने खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने जया बच्चन से ही शादी की.

अमिताभ बच्चन ने आखिर क्यों की जया बच्चन संग शादी

कौन बनेगा करोड़पति 14 के आज रात के एपिसोड में बिग बी कई दिलचस्प खुलासे करेंगे. हॉटसीट पर आज प्रियंका महर्षि बैठी नजर आएंगी. बिग बी ने प्रियंका के बालों की तारीफ की और उन्हें एक बार दिखाने को कहा. बालों की तारीफ करते हुए अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया, ”हमने भी जया जी से इसलिए ही शादी की थी, क्योंकि उनके बाल काफी लंबे और प्यारे थे”.

https://www.instagram.com/p/Ck7oshnqfSl/?hl=en
Also Read: KBC 14: गलती से गुजरात की ये कंटेंस्टेंट बैठ गईं अमिताभ बच्चन की सीट पर, बिग बी ने दिया ऐसा रिएक्शन
जया बच्चन ने बिग बी को लेकर कही थी ये बात

अमिताभ के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में याद करते हुए, जया ने कहा था, “मुझे उनसे ‘गुड्डी’ के सेट पर मिलवाया गया था. मैं उनसे काफी प्रभावित थी, क्योंकि वह हरिवंशराय बच्चन के बेटे थे. हालांकि, हमारे शहंशाह को एक मैगजीन कवर पर जया को देखकर प्यार हो गया और उन्हें विश्वास था कि वह वही हैं. उन्हें उनके व्यक्तित्व से प्यार हो गया था. दोनों के मन में एक दूसरे के लिए काफी प्यार था. बार-बार मिलना, एक साथ घूमने का सिलसिला शुरू हो गया. इसके बाद जंजीर फिल्म की सफलता के बाद दोनों एक साथ लंदन छुट्टियां मनाने जाना चाहते थे. हालांकि तब बिग बी के पिता ने ये साफ कर दिया कि विदेश जाना है तो पहले शादी करो, फिर चले जाना. पिता की ये बात अमिताभ बच्चन ने तुरंत मान ली और दोनों ने 1973 में एक दूसरे संग शादी कर लिया. धीरे-धीरे ये रिश्ता काफी मजबूत हो गया. आज भी ये दोनों कपल अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >