अमिताभ बच्चन को कभी कहा गया था ‘आप बहुत लंबे हैं, घर जाइए’, बिग बी ने बताया स्ट्रगल का दौर

आज के महानायक अमिताभ बच्चन को शुरुआत में कई ताने और रिजेक्शन झेलने पड़े थे. 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें लंबाई और एक्टिंग को लेकर सेट से वापस भेज दिया जाता था. इतने मुश्किलों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी.

अमिताभ बच्चन को सब बड़ा हीरो मानते हैं, लेकिन शुरुआत में उन्हें काफी ताने और रिजेक्शन झेलने पड़े थे. 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में बिग बी ने बताया कि कैसे उन्हें लंबाई और एक्टिंग को लेकर सेट से वापस भेज दिया जाता था. अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार हैं. लेकिन यहाँ तक पहुँचने का रास्ता बहुत मुश्किल था. कौन बनेगा करोड़पति 18 के एक खास एपिसोड में खिलाड़ियों से बात करते हुए उन्होंने अपने शुरुआती दिनों की बातें शेयर कीं.

"एक्टिंग नहीं आती, घर जाओ"

शो में जब एक खिलाड़ी ने पूछा कि क्या शूटिंग पर भी डांट पड़ती है? तो अमिताभ ने बताया कि शुरुआत में तो उन्हें बहुत डांट पड़ती थी. लोग उनसे सीधे कहते थे, "तुम्हें एक्टिंग नहीं आती, तुम बहुत लंबे हो, अपने घर जाओ." उन्होंने बताया कि जब काम मिलने लगा, तब भी लोग उनके बोलने के तरीके पर सवाल उठाते थे और डांटते थे. फिर धीरे-धीरे उन्होंने खुद को सुधारा.

जब लेट होने पर डायरेक्टर ने कहा 'गेट आउट'

एक और किस्सा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि एक बार लेट होने पर उन्हें शूटिंग से भगा दिया गया था. उस समय उनके पास अपनी कार नहीं थी, इसलिए वो किसी दूसरे की गाड़ी से पहुंचे थे. जब वो सेट पर पहुंचे, तो डायरेक्टर बाहर खड़े थे. देर होने की वजह से शूटिंग बंद हो चुकी थी. डायरेक्टर ने उन्हें देखते ही कहा, "यहाँ से जाओ (Get out of here)" और उन्हें वापस भेज दिया. इतने तानों और रिजेक्शन के बाद भी अमिताभ बच्चन ने कभी हार नहीं मानी. हाल ही में फिल्म कल्कि 2898 ई.डी. में काम करने वाले बिग बी आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं.

कौन बनेगा करोड़पति 18

अमिताभ बच्चन एक बार फिर लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौट आए हैं. शो का नया सीजन 10 अगस्त से शुरू हुआ है और इसमें अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. इस बार शो की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ रखी गई है, जो दर्शकों को हर सवाल का जवाब देने से पहले सोचने के लिए प्रेरित करती है. ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित हो रहा है.

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने मुंबई की प्रॉपर्टी से कमाई का बनाया बड़ा जरिया, हर महीने आएंगे 33 लाख रुपये

ये भी पढ़ें: 6.5 मिनट में दिखी UP पुलिस की पूरी कहानी, अमिताभ बच्चन भी हुए फिदा,एंथम में दिखा खाकी का जज्बा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >