Amitabh Bachchan ने अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को बताया फेक न्यूज, बेटे अभिषेक के साथ एंजॉय किया क्रिकेट मैच

Amitabh Bachchan News: अमिताभ बच्चन ने अपने खराब स्वास्थ्य की खबरों को फेक न्यूज कहकर खारिज किया है. उनके अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर विराम लग गया.

Amitabh Bachchan Health Update : अमिताभ बच्चन एक बार फिर फेक न्यूज का शिकार हुए हैं. बिग बी की एंजियोप्लास्टी वाली खबर फेक निकली है. वे शुक्रवार रात इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के मैच में बिल्कुल स्वस्थ दिखे. वहां मौजूद लोगों ने बिग बी से उनकी तबीयत के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने इन खबरों को फर्जी बताया.

Amitabh bachchan with sachin tendulkar and abhishek bachchan at ispl 2024 finals / instagram

अमिताभ बच्चन ने स्वास्थ्य खराब होने संबंधी अटकलों को फर्जी खबर बताया है. बॉलीवुड के बिग बी ने अपना स्वास्थ्य खराब होने से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स को फर्जी खबर करार देते हुए इसे खारिज कर दिया. इसके साथ ही उनके अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों पर विराम लग गया है.

Amitabh Bachchan: जब दोस्तों की वजह से बिग बी ने ले लिया था संन्यास, 41 दिनों तक परिवार से रहे थे दूर

अभिनेता अमिताभ बच्चन के पैर में खून का थक्का जमने या धमनी अवरुद्ध होने के कारण एंजियोप्लास्टी किये जाने से जुड़ी कुछ खबरें मीडिया में आने के बाद शुक्रवार को उनके शुभचिंतकों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया मंचों पर चिंता व्यक्त की.

अस्पताल जाने की खबरें सामने आने के कुछ घंटों बाद शाम को, इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) में माझी मुंबई बनाम टाइगर्स ऑफ कोलकाता के बीच मैच के दौरान अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक की फोटो सामने आई.

What The Hell Navya: अमिताभ बच्चन के मुश्किल समय में जया बच्चन ने ऐसे किया सपोर्ट, सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में, बच्चन स्टेडियम से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं तभी भीड़ में से कोई उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछ रहा है. अभिनेता हाथों से इशारा कर रहे हैं कि सब कुछ ठीक है. इसके बाद उस शख्स ने उनसे पूछा, आप कैसे हैं? सब ठीक है? इस पर बच्चन ने कहा फर्जी खबरें आई हैं.

पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर में खबरें आनी शुरू हुईं जिनमें कहा गया कि वह नियमित जांच के लिए कोकिलाबेन अस्पताल गए थे. अन्य खबरों में कहा गया कि उन्हें एंजियोप्लास्टी (अवरुद्ध धमनियों और रक्त वाहिकाओं को खोलने के लिए एक प्रक्रिया) के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, ताकि उनके पैर में ब्लॉकेज को दूर किया जा सके. कुछ खबरों में यह भी बताया गया कि अवरुद्ध धमनी के लिए उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >