Film To Watch: इस वीकेंड लगेगा मनोरंजन का तड़का, ये फिल्में और वेब सीरीज देखकर खुद को करें एंटरटेन

इस वीकेंड अगर आप कहीं घूमना नहीं चाहते है और घर या फिर सिनेमाघरों में जाकर मूवी एंजॉय करना चाहते है, तो इसबार कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हई है, जिसे देखकर आप यकीनन अपना वीकेंड मजेदार बना सकते हैं.

वीकेंड लोगों के लिए चिल करने का दिन होता है. इस दिन कई बाहर जाते है, तो कई लोग घर में बैठकर कुछ देखकर चिल करना चाहते है. इस हफ्ते सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी कई ऐसी फिल्मे और वेब सीरीज है, जिसे देखकर आप एंटरटेन हो सकते हैं. जी हां नेटफ्ल‍िक्‍स से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो, जी5, डिस्‍कवरी प्‍लस और डिज्‍नी+हॉटस्‍टार पर इस वीकेंड कई सीरीज और फिल्‍में रिलीज हुई है, जो आप अपने परिवार के साथ देख सकते हैं. ये सब देखकर आपका वीकेंड जरूर से मजेदार होगा.

गुडबाय (GoodBye)

अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म गुडबाय सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म एक इमोशनल जर्नी है. जिस वजह से जिन्होंने भी अपनों को खोया है. वह इस फिल्म को देखते हुए पूरी तरह से जुड़ाव महसूस कर सकेंगे. परिवार और उसके महत्व को भी समझाने में यह फिल्म खरी उतरी है. फिल्म अपने को खोने के दर्द के साथ-साथ ह्यूमर लिए भी है. फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं, जो चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं.

माजा मा (Maja Ma)

माधुरी दीक्षित की फिल्म मजा मा भी 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को ऑडियंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. फिल्म की स्ट्रीमिंग प्राइम वीडियो पर शुरू हो गई है. फिल्म में माधुरी दीक्षित, गजराज राव के साथ-साथ कहानी में परिवार है. उसके बीच तनाव, जेनेरेशन गैप है. इसके साथ समलैंगिकता का मुद्दा पर चर्चा भी है, लेकिन इन सबके बावजूद यह फिल्म एक निराशाजनक अनुभव साबित होती है, क्योंकि कहानी और स्क्रीनप्ले बहुत कमजोर है.

गॉडफादर (GodFather)

चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. ये एक राजनीतिक थ्रिलर है, जो मोहनलाल की मलयालम हिट लूसिफेर की रीमेक है. तेलुगु फिल्म अपने नेता, मुख्यमंत्री की मृत्यु के बाद एक राजनीतिक दल में अंदरूनी कलह की कहानी है.

द घोस्ट (The Ghost)

नागार्जुन चैनल कीनू रीव्स और लियाम नीसन इस अति-हिंसक रिवेंज थ्रिलर में कॉलीवुड में एक्शन की कुछ नई शैली पेश करते हैं. फिल्म एक पूर्व इंटरपोल एजेंट के बारे में है, जिसे अपने परिवार की रक्षा करते हुए अपने कुछ दुश्मनों को पार करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >