अमिताभ बच्चन के पास है करोड़ों की शोहरत, फिर भी 84 की उम्र में ये सपना रह गया अधूरा, बोले- काश...

अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अपने एक अधूरे सपने का खुलासा किया है. 84 साल की उम्र में भी बिग बी को इस बात का मलाल है कि वह कभी कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना नहीं सीख पाए.

अमिताभ बच्चन ने करीब छह दशक लंबे करियर में एक्टिंग से लेकर होस्टिंग और सिंगिंग तक खूब नाम कमाया है, लेकिन 84 की उम्र में भी उनके मन में एक ऐसी कसक है, जिसे वह अब तक पूरा नहीं कर पाए. खास बात ये है कि यह मलाल उनके फिल्मी करियर से जुड़ा नहीं है, बल्कि कुछ और है.

अमिताभ बच्चन के मन में है ये मलाल

दरअसल, ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक एपिसोड में बिग बी ने अपने दिल की बात शेयर की. कंटेस्टेंट कृतज्ञा (जो एक कंटेंट क्रिएटर हैं) ने उनसे पूछा कि अगर मौका मिले तो वह अपनी जिंदगी का कोई पुराना दिन दोबारा जीना चाहेंगे या फिर ऐसा दिन देखना चाहेंगे, जो उन्होंने पहले कभी एक्सपीरियंस नहीं किया. इस पर अमिताभ बच्चन ने दूसरा ऑप्शन चुना. उन्होंने कहा कि वह अपनी जिंदगी में उस दिन को जीना चाहेंगे, जब वह आखिरकार कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना सीख जाएं.

संगीत सीखने की हमेशा रही चाहत

अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्हें हमेशा से म्यूजिक सीखने की इच्छा रही है, लेकिन वह कभी इसे सीख नहीं पाए. उन्होंने कहा कि जब वह सिंगर्स, म्यूजिशियन और सितार वादकों को इतनी खूबसूरती से परफॉर्म करते देखते हैं, तो उन्हें अफसोस (Regret) होता है कि उन्होंने खुद संगीत क्यों नहीं सीखा.

ये भी पढ़ें: KBC 18: वो ₹25 लाख का सवाल, जिसने टीचर को कर दिया कन्फ्यूज, क्या आप जानते हैं जवाब?

बिग बी को 84 साल की उम्र में भी है ये उम्मीद

बिग बी ने यह भी बताया कि उनके घर में लगभग हर तरह के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट मौजूद हैं. यानी इंस्ट्रूमेंट खरीदने में तो उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन उन्हें बजाना सीखने का मौका नहीं मिल पाया. उन्होंने कहा कि घर पर रखे इन इंस्ट्रूमेंट्स को वह फूलों और मालाओं से सजाकर रखते हैं. उनके मन में आज भी यही उम्मीद है कि शायद किसी दिन वह वक्त निकालकर इन्हें बजाना सीख लें. अमिताभ बच्चन के मुताबिक, 84 साल की उम्र तक कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट न सीख पाना उनके लिए एक ‘डीप रिग्रेट’ है.

खुद इंस्ट्रूमेंट नहीं बजाया, लेकिन कई गाने गाए

दिलचस्प बात यह है कि अमिताभ बच्चन ने भले ही कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना नहीं सीखा, लेकिन उनकी आवाज कई यादगार गानों का हिस्सा रही है. उन्होंने 1979 में फिल्म ‘मिस्टर नटवरलाल’ के गाने ‘मेरे पास आओ मेरे दोस्तों’ से सिंगिंग में कदम रखा था. इसके बाद ‘सिलसिला’ के ‘रंग बरसे’ और ‘नीला आसमान’ जैसे गानों में भी उनकी आवाज सुनने को मिली. ‘अमर अकबर एंथनी’ का ‘माय नेम इज एंथनी गोंसाल्वेस’ और ‘लावारिस’ का ‘मेरे अंगने में’ भी उनकी चर्चित परफॉर्मेंस में शामिल हैं.

2000 के दशक में भी बिग बी ने सिंगिंग जारी रखी. उन्होंने अदनान सामी के साथ ‘कभी नई’, ‘बागबान’ में ‘होरी खेले रघुवीरा’ और ‘मैं यहां तू वहां’ जैसे गाने किए. इसके अलावा उन्होंने ‘बोल बच्चन’ का टाइटल ट्रैक, ‘कहानी’ के लिए ‘एकला चलो रे’, ‘वजीर’ का ‘अतरंगी यारी’, ‘शमिताभ’ का ‘पिडली सी बातें’ और ‘102 नॉट आउट’ में ऋषि कपूर के साथ ‘बडुम्बा’ भी गाया.

ये भी पढ़ें: KBC 18: पिता का बिजनेस डूबा, झेले बैंक के ताने... अब हॉटसीट पर बैठी अर्पिता के सामने है ₹1 करोड़ का सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >