Amitabh Bachchan Birthday: सदी के महानायक की कितनी थी पहली सैलरी, अमिताभ बच्चन ने बताया था मजेदार किस्सा

#80saalbemisaalbachchan सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज भले ही एक फिल्म के करोड़ों रुपये चार्ज करता हो, लेकिन एक वक्त था, जब एक्टर को पहली सैलरी काफी कम मिली थी. वह इन पैसों से काफी खुश भी थे.

#80saalbemisaalbachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने योगदान से फैंस के दिल और दिमाग पर एक मजबूत छाप छोड़ी है. समय के साथ, हमने मिस्टर बच्चन को अलग-अलग फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाते हुए देखा है. उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होती है. जल्द ही बिग बी 80 साल के हो जाएंगे. ऐसे में आज हम आपको उनकी सैलरी के बारे में दिलचस्प किस्से सुनाएंगे.

इतनी थी बिग बी की पहली सैलरी

अमिताभ बच्चन आज एक मूवी में काम करने के लिए मोटी फीस वसूलते हैं. हिंदी सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े स्टार में से एक अमिताभ बच्चन हैं. Bollymoviereviewz की एक रिपोर्ट की मानें तो बिग बी एक फिल्म के लिए 12 करोड़ लेते है. हालांकि एक समय था जब उन्हें पहली सैलरी मात्र 500 रुपये मिली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता की पहली नौकरी 1962 में कोलकाता में थी, जहां वह एक शिपिंग फर्म में एक्जीक्यूटिव थे. उन्होंने केवल 500 रुपये कमाए, जो कटौती के बाद 460 रुपये हो गए.

अमिताभ बच्चन केबीसी के लिए ले रहे तगड़ी फीस

अमिताभ बच्चन केबीसी को शुरुआत से ही इसे होस्ट कर रहे है. हालांकि सिर्फ एक सीजन को शाहरुख खान ने होस्ट किया था. इस सीजन को होस्ट करने के लिए वो मोटी फीस ले रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बी प्रति एपिसोड 4 से 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे है. लेकिन इसपर आधिकारिक तरीके से कुछ कहा नहीं गया है.

Also Read: Amitabh Bachchan Birthday: कुछ ऐसी थी अमिताभ बच्चन-जया की लवस्टोरी, पहली नजर में दोनों को हो गया था प्यार
फिल्म गुडबाय हुई रिलीज

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने ‘जंजीर’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘डॉन’, ‘दीवार’ ‘सुहाग’, ‘आनंद’, ‘शोले’, ‘पा’ और ‘ब्लैक’ सहित कई अन्य फिल्मों में शानदार अभिनय किया. हाल ही में उनकी और रश्मिका मंदाना की फिल्म गुडबाय सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. विकास बहल की ये मूवी काफी इमोशनल कर देने वाली है. इसे लेकर यूजर्स मिला-जुला रिएक्शन दे रहे है. इसमें नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अवराम, आशीष विद्यार्थी, और साहिल मेहता है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था.

Also Read: Amitabh Bachchan Birthday: ऐसे ही अमिताभ बच्चन नहीं बन गए शहंशाह, इस शख्स को कहा जाता है उनका गॉडफादर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >