कोरोना से संक्रमित सिंगर Kalie Shorr, बताया- CoronaVirus से कैसी होती है हालत

Kalie Shorr कोरोना वायरस के संक्रमण से पॉजिटिव पाई गई थीं. उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण उन्हें कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है. इसकी चपेट में आम लोगों से लेकर कई बड़े स्टार्स आ चुके है. हाल ही में अमेरिका की मशहूर सिंगर कैली शोर (Kalie Shorr) कोरोना वायरस (CoronaVirus) के संक्रमण से पॉजिटिव पाई गई थीं. उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण उन्हें कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही कैली ने अपने दर्द के बारे में भी बताया.

सिंगर ने ट्विटर पर इस बारे में बात करते हुए बताया, ‘मैं पिछले 3 हफ्तों से क्वारनटीन थी और बस ग्रोसरीज के कुछ सामान लेने के लिए ही एक या दो बार बाहर निकलीं होंगी. इसके बाद भी में कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हूं. फिलहाल मैं पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं मगर मुझे इस बात का सबूत तो मिल ही चुका है कि ये वायरस कितना खतरनाक है. ये देखना काफी फ्रस्टेटिंग है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी लोग इस बीमारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.’

उन्होंने अपनी सेहत के बारे में बात करते हुए कहा, मेरी हालत अब पहले से सुधर रही है. लेकिन बीमारी के शुरुआती दिन मेरे लिए काफी कठिन रहे. मैं पूरी जिंदगी में कभी ऐसे दिन नहीं देखे. मेरे पूरे शरीर में बहुत तेज दर्द था, मैं बुखार से तप रही थी. मेरी सूंघने की क्षमता खत्म हो गई ‌थी. मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि आसपास किस तरह की स्मेल है. मेरी जीभ का टेस्ट भी चला गया था. मैं पूरी तरह से भूल चुकी थी कि स्वाद क्या होता है.’

इससे पहले अमेरिकी संगीतकार-गीतकार एलन मेरिल (Alan Merrill) का निधन भी कोरोना वायरस की वजह से हो गया. वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमित जापान के दिग्गज कॉमेडियेन केन शिमुरा (Ken Shimura) का निधन हो गया है. वह 70 साल के थे.

ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित अमेरिकी लोक गायक जो डिफी (Joe Diffie) की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई. वह 61 वर्ष के थे.डिफी के निधन की घोषणा उनके फेसबुक पेज पर की गई जिसमें बताया गया कि कोरोना वायरस की जटिलताओं के कारण उनकी जान चली गई. वहीं, वहीं कुछ दिन पहले ही हॉलीवुड सुपरस्टार मार्क ब्लम (Mark Blum) की कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गवां दी. उनकी उम्र 69 थी. मार्क का इलाज न्यूयार्क के एक अस्पताल में चल रहा था जहां उन्होंने आखिरी सांस ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >