Alia Bhatt Photos: शादी के बाद आलिया भट्ट पिंक सूट में हुई स्पॉट, न्यूलीवेड ने फ्लॉन्ट किया डायमंड रिंग

बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस आलिया भट्ट को आज शादी के बाद पहली बार स्पॉट किया गया. इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ था. जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी.

बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल और गॉर्जियस एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई. दोनों की शादी वास्तु अपार्टमेंट में हुई, जिसमें उनके दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए. अब शादी के बाद आलिया भट्ट को अब पहली बार स्पॉट किया गया. आलिया के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

पिंक सूट में आलिया हुआ स्पॉट

आलिया भट्ट इस दौरान काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही थी. एक्ट्रेस काफी खुश और प्यारी लग रही थी. आलिया की आउटफिट की बात करें तो वह पिंक कलर की सूट पहने दिखाई दी. जिसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया है. न्यूड मेकअप और खुले बाल में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश लग रही थी. आलिया ने ट्रेडिशनल लुक को ओपन हेयर और झुमकियों के साथ कंप्लीट किया है. अदाकारा ने अपना डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते दिखाई दी.

https://www.instagram.com/p/CcheHf6jWPk/

आलिया ने पैपराजी के सामने पोज दिया. वहीं उनकी फोटोज पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘नई दुल्हन के चेहरे की चमक साफ तौर पर देखी जा सकती है…रणबीर काफी स्टाइलिश लग रही हो’. दूसरे यूजर ने लिखा, ”सुंदर, परिष्कृत और भव्य दिखने वाली …. विवाहित महिलाएं ग्लैमर की चमक बिखेरती हैं, जो पूरी दुनिया को चमकाती है…आलिया आप उनमें से एक हो”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हो आप”.

आपको बता दें कि शादी के बाद आलिया ने रणबीर के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. उनके कैप्शन में लिखा था, “आज, अपने परिवार और दोस्तों से घिरे हुए, घर पर … हमारे पसंदीदा स्थान पर – जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं – हमने शादी कर ली. हमारे पीछे पहले से ही बहुत कुछ है, हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते … यादें जो प्यार, हंसी, आरामदायक चुप्पी, मूवी नाइट्स, मूर्खतापूर्ण झगड़े, वाइन प्रसन्नता और छोटी नोकझौंक से भरी हैं. हमारे जीवन में इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय के दौरान सभी प्यार और प्रकाश के लिए धन्यवाद. इस पल को और भी खास बना दिया है. लव, रणबीर और आलिया.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >