आलिया भट्ट-करीना कपूर से लेकर विक्की कौशल-कैटरीना कैफ तक, सेलेब्स ने अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट की दिवाली

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सभी सेलेब्स ने बड़े ही धूमधाम के साथ दिवाली सेलिब्रेट किया. एक तरफ जहां विक्की कौशल ने कैटरीना के साथ घर में लक्ष्मी पूजा की, वहीं आलिया भट्ट को भी रणबीर के साथ पूजा करते देखा गया.

बॉलीवुड सेलेब्स ने इस साल दिवाली को बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया. कई स्टार्स ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली मनाई. इनमें विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का नाम शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी. कपल ने घर में देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा की. विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी और कैटरीना की एक प्यारी सी तसवीर शेयर की. इस फोटो में कपल अपने घर पर लक्ष्मी पूजा कर रहे थे. कैटरीना ने गुलाबी सलवार के साथ एक सफेद कुर्ता पहना था और सिर पर पीले रंग का दुपट्टा लिया. इस बीच, विक्की ने एक सफेद कुर्ता पायजामा सेट पहना.

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने ऐसे सेलिब्रेट की दिवाली

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी अपने परिवार वालों के साथ धूमधाम के साथ दिवाली सेलिब्रेट किया. कपल ने मां नीतू कपूर और सोनी राजदान के साथ पूजा किया. आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने भी उनके साथ त्योहार मनाया. नीतू ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इसकी एक झलक फैंस के साथ शेयर की. तस्वीर में नीतू हाथ में तेल का दीपक लेकर आरती करती दिख रही है, जबकि रणबीर ने एक हाथ से घंटी बजाई और दूसरे हाथ से आलिया को पकड़ रखा था. आपको बता दें कि दोनों कपल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे और जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले है.

Also Read: Kareena Kapoor: मर्सिडीज से लेकर Louis Vuitton के मास्क तक, इन महंगी चीजों की शौकीन हैं करीना कपूर; PHOTO
करीना ने अपने बच्चों के साथ सेलिब्रेट की दिवाली

करीना कपूर ने दिवाली का त्योहार पति सैफ अली खान और दोनों बेटों के साथ मनाया. एक्ट्रेस ने सेलिब्रेशन की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की. फोटो में जहां करीना सैफ और तैमूर पोज देते नजर आए, वहीं जहांगीर ने पोज न देने का फैसला करते हुए फर्श पर लेट गए. पहली दो तस्वीरों में करीना और सैफ अपने नए घर में रंगोली के साथ स्टाइल में पोज देते हुए दिख रहे हैं. इसके बाद टिम और जेह की एक तस्वीर है, जो रोशनी से सजी एक खिड़की के बाहर देख रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >