आलिया भट्ट की डिलीवरी डेट आई सामने, इस अस्पताल में बुक हुआ कमरा! यहां देखें पूरी डिटेल

आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं. आलिया ने जून में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सबको बताया था. सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि एक्ट्रेस नवंबर या दिसंबर में बच्चे को जन्म देने वाली है. इसके अलावा वो किस अस्पताल में बच्चे को जन्म देगी, इसका खुलासा भी हो गया है.

Alia Bhatt Pregnancy: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला हैं. हाल ही में आलिया की गोद भराई हुई थी, जिसमें भट्ट और कपूर परिवार शामिल हुआ. गोद भराई की तसवीरें बेहद खूबसूरत थी. इस बीच सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि एक्ट्रेस एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म देने वाली है.

इस हॉस्पिटल में होगी आलिया भट्ट की डिलीवरी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए साल 2022 खुशियों वाला है. दोनों ने 14 अप्रैल को शादी की और जून में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस की डिलीवरी साउथ मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में होगी. . कपूर परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, उनके नाम से अस्पताल में एक कमरा बुक हो चुका है.

इस महीने आलिया देंगी बच्चे को जन्म

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आलिया भट्ट नवंबर के लास्ट या दिसंबर के पहले सप्ताह में में कभी भी बच्चे को जन्म देंगी. ऐसा भी कहा जा रहा है कि वो अपनी डिलीवरी के बाद एक्ट्रेस काम से ब्रेक लेकर सारा ध्यान बेबी पर देगी. बता दें कि जून में आलिया ने अपनी सोनोग्राफ़ी टेस्ट करवाते हुए फोटो पोस्ट की थी. इसमें उनके साथ रणबीर कपूर भी थे. आलिया ने प्रेग्नेंसी के बारे में बताते हुए लिखा था, हमारा बेबी, जल्द आ रहा है.

Also Read: आलिया भट्ट गोद भराई में दिखी बेहद खूबसूरत, इन सितारों ने बिखेरा जलवा, PHOTOS

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में

आलिया भट्ट की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग पूरी कर ली है. इसमें उनके साथ गैल गैडोट, जेमी डोर्नन और सोफी ओकोनेडो है. इसके अलावा वो रणवीर सिंह के साथ करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कर रही है. ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >