MOM TO BE आलिया भट्ट का जल्द होगा बेबी शॉवर, नीतू कपूर-सोनी राजदान करेंगे होस्ट,ये गेस्ट लगाएंगे चार चांद

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली है. एक्ट्रेस ने बीते जून में अपने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. अब जल्द ही एक्ट्रेस की मां और दरअसल आलिया की मॉम और सासू मॉम जल्द ही एक्ट्रेस के लिए ग्रैंड बेबी शॉवर का आयोजन करने वाली है. ये पार्टी पूरी तरह से में 'ऑल गर्ल्स' पार्टी होगी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक है. दोनों 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे हैं. कपल ने अपने अपार्टमेंट में ही एक दूसरे संग सात फेरे लिए. अब एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली है. उन्होंने जून में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने आने वाले बच्चे की पहली झलक दिखाई थी और प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट भी की थी. हाल ही में दोनों कपल की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म की सफलता के बाद अब मॉम टू बी आलिया भट्ट का बेबी शॉवर जल्द ही होने वाला है.

आलिया भट्ट का बेबी शॉवर

दरअसल आलिया की मॉम और सासू मॉम जल्द ही एक्ट्रेस के लिए ग्रैंड बेबी शॉवर का आयोजन करने वाली है. ये पार्टी पूरी तरह से में ‘ऑल गर्ल्स’ पार्टी होगी. जिसमें कई परिवार वाले के अलावा आलिया के दोस्त शामिल होंगे. एक्ट्रेस की पार्टी में शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, आकांक्षा रंजन, अनुष्का रंजन, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी और आलिया भट्ट की गर्ल गैंग पार्टी की रौनक बढ़ाते हुए दिखाई देंगे.

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी खुशखबरी

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी उनके शादी के दो महीने बाद आई. बता दें कि 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर ने अपने बांद्रा स्थित घर में शादी की थी. शादी की तसवीरें पोस्ट कर एक्ट्रेस ने लिखा था, आज अपने परिवार और दोस्तों से घिरे हुए, घर पर…हमारी पसंदीदा जगह पर – जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं – हमने शादी कर ली. हमारे जीवन में इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय के दौरान सभी प्यार और प्रकाश के लिए धन्यवाद. इसने इस पल को और भी खास बना दिया है

Also Read: Brahmastra BO collection day 5: रणबीर कपूर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमा लिये इतने करोड़
आलिया भट्ट की आनेवाली फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो, आलिया भट्ट को वर्तमान में उनकी हालिया फिल्म डार्लिंग्स के लिए वाहवाही मिल रही है. फिल्म में शेफाली शाह और विजय वर्मा भी हैं. उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म में वह पहली बार अपने पति रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर रही है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा उनके पास रणवीर सिंह के साथ करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है. इसके अलावा उनके पास गैल गैडोट के साथ उनकी हॉलीवुड की पहली फिल्म, हार्ट ऑफ स्टोन भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >