RRR से अजय देवगन और आलिया भट्ट करेंगे साउथ डेब्‍यू, फिल्‍म का पूरा नाम और बजट है खास

Ajay Devgn Alia Bhatt South Debut RRR: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द ही अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं.

Ajay Devgn Alia Bhatt South Debut RRR: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द ही अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं. ‘बाहुबली’ (Baahubali) फेम साउथ डायरेक्‍टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) के आगामी प्रोजेक्‍ट ‘आरआरआर’ (RRR) को लेकर अजय और आलिया के साथ काम करेंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट और अजय देवगन एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) से साउथ में डब्यू करने वाले हैं. अब इस फिल्म के नाम को लेकर भी चर्चा तेज है. फिल्म का नाम ‘रघुपति राघव राजाराम’ है. बताया जा रहा है कि फिल्म का ये नाम कुछ समय पहले ही तय किया गया था, लेकिन इसका खुलासा नहीं किया गया था.

बताया जाता है कि ‘आरआरआर’ (RRR) एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें भारत के स्‍वतंत्रता सैनिकों अलुरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी को दिखाया जाएगा. इन्‍होंने भारत को स्‍वतंत्रता दिलाने में ब्रिट‍िश राज के ख‍िलाफ बड़ा मोर्चा खोला था.फिल्‍म में एन टी रामा राव जूनियर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन हैं. फिल्‍म के पहले शेड्यूल का एक्‍शन सीक्‍वेंस हाल ही में हैदराबाद में शूट किया गया.

यही नहीं, फिल्म के बजट को लेकर भी चर्चा है कि इसका आंकड़ा 400 करोड़ तक पहुंच सकता है. फिल्म की कहानी चे ग्वेरा की ‘मोटरसाइकिल डायरीज’ से प्रेरित बतायी जा रही है. फिल्म की स्टार कास्ट में हॉलीवुड स्‍टार्स के शामिल होने की भी चर्चा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

Published by: Prabhat Khabar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >