Welcome To The Jungle में भोजपुरी आइटम बॉय बनेंगे अक्षय कुमार, नए अवतार ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार अपनी नई कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक भोजपुरी एक्टर का रोल निभाने वाले हैं. नीचे जानिए पूरी डिटेल्स.

Welcome To The Jungle: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अपने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहे हैं. उनकी आने वाली कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में वह एक बिल्कुल अलग और अनोखे किरदार में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार एक भोजपुरी एक्टर का मजेदार रोल निभा रहे हैं, जो पूरी तरह कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरा होगा.

भोजपुरी एक्टर के रोल में दिखेगा नया अंदाज

पिंकविला में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार ने इस किरदार के लिए अपनी भाषा, बोलने के अंदाज और स्टाइल पर काफी मेहनत की है. इस फिल्म में उनका सामना भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से भी होगा. कहानी में दिखाया गया है कि एक भोजपुरी एक्टर अपनी कॉमेडी और अजीब हरकतों की वजह से धीरे-धीरे बड़े सिनेमा की दुनिया तक पहुंच जाता है.

गाने में दिखेगा अक्षय का ‘आइटम बॉय’ अवतार

फिल्म में एक खास गाना भी शामिल है, जिसका नाम बताया जा रहा है ‘घिस घिस घिस’. इस गाने में अक्षय कुमार एक भोजपुरी आइटम बॉय के रूप में डांस करते नजर आएंगे.

फिल्म के मेकर्स इस गाने को जल्द ही रिलीज करने की तैयारी में हैं. कहा जा रहा है कि यह गाना पूरी तरह कॉमेडी और मस्ती से भरपूर होगा, जिसे देखकर दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

फिल्म की मल्टी-स्टारर टीम और रिलीज डेट

‘वेलकम टू द जंगल’ इस साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में से एक होने वाली है. इस फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला हैं. फिल्म में सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई और बड़े-बड़े स्टार्स भी नजर आएंगे, जैसे सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलिन फर्नांडीस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन और लारा दत्ता.

यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में पुरानी ‘वेलकम’ फिल्म के दो सबसे मशहूर गानों को भी नए अंदाज में वापस लाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Chand Mera Dil Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई में आई तेजी, 2 दिनों में छाप डाले इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >