Bhool Bhulaiyaa के बाद फिर साथ आए अक्षय-विद्या, जानें कब रिलीज होगी नई कॉमेडी फिल्म

अक्षय कुमार और विद्या बालन एक बार फिर साथ आ रहे हैं. अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है. जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी यह फिल्म.

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. इससे पहले इन दोनों ने ‘भूल भुलैया’, ‘हे बेबी’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है. अब ये दोनों एक नई कॉमेडी फिल्म के लिए हाथ मिला चुके हैं, जिसका निर्देशन मशहूर डायरेक्टर अनीस बज्मी कर रहे हैं. फैंस इस जोड़ी को दोबारा देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.

रिलीज डेट की हुई अनाउंसमेंट

फिल्ममेकर्स ने 12 मई को इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है. अक्षय और विद्या की यह मजेदार फिल्म 4 दिसंबर 2026 को पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिल्म की शूटिंग केरल की खूबसूरत वादियों में हुई है, जिसकी एक प्यारी सी फोटो अक्षय ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. फोटो में उनके साथ एक्ट्रेस राशि खन्ना भी नजर आ रही हैं. अक्षय ने बताया कि अच्छी टीम के साथ काम करके उन्हें बहुत मजा आया.

अक्षय की फिल्म ‘भूत बंगला’ का जलवा

अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आए थे, जहां उन्होंने 14 साल बाद अपने पुराने दोस्त प्रियदर्शन के साथ काम किया. इस फिल्म में वह एक ऐसे गांव जाते हैं जहां दुल्हनें गायब हो जाती थीं. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने भी लोगों को खूब हंसाया और डराया. अक्षय का यह प्रोजेक्ट भी काफी चर्चा में रहा है.

विद्या बालन की ‘राजा शिवाजी’ में दिखी ताकत

वहीं दूसरी तरफ, विद्या बालन को हाल ही में रितेश देशमुख की सुपरहिट फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में देखा गया था. इस फिल्म में उन्होंने ‘बड़ी बेगम’ का दमदार रोल निभाया है. रितेश की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई कर रही है और अब तक भारत में लगभग 83 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. अब विद्या के फैंस उन्हें अक्षय कुमार के साथ दोबारा कॉमेडी करते देखने का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Raja Shivaji Part 2: क्या ‘राजा शिवाजी’ की कहानी अभी बाकी है? पार्ट 2 पर रितेश देशमुख ने दिया अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >