Akshay Kumar ने कपिल शर्मा शो के सेट पर हवा में बेहोश व्यक्ति की बचाई जान, देखें VIDEO

Akshay Kumar ने कपिल शर्मा शो के सेट पर एरियल एक्ट करते एक आदमी के अचानक बेहोश होने पर उसकी जान बचाई. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Akshay Kumar अपने एक्शन और कॉमेडी के लिए काफी पॉपुलर हैं. उनके फैंस उन्हें खिलाड़ी भी कहकर पुकारते हैं. वह जितने ऑनस्क्रीन एक जबरदस्त एक्टर हैं, उससे भी कई ज्यादा ऑफ स्क्रीन अच्छे इंसान हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कपिल शर्मा शो के सेट पर एक आदमी की जान बचाते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो कपिल शर्मा शो की ही है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वायरल वीडियो मनीष पॉल के शो मूवी मस्ती का बताया जा रहा है. इस दौरान अक्षय कुमार अपने फिल्म हाउसफुल 4 के प्रमोशन के लिए शो पर आए थे.

एरियल एक्ट के बीच बचाई जान

अक्षय कुमार के इस वायरल वीडियो में एक्टर और कॉमेडियन अली असगर अपने चर्चित किरदार ‘दादी’ के गेटअप में एरियल एक्ट के लिए केबल के सहारे हवा में लटकते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में उनके साथ एक और आदमी हवा में लटके नजर आ रहा है, जो कुछ वक्त बाद अचानक से बेहोश हो जाता है और उसका बैलेंस बिगड़ने लगता है. इस बीच अली us आदमी को अपने पास खींचने की कोशिश करते हैं, लेकिन बंधे रहने की वजह से वह उसे खींच नही पाते, तभी उस व्यक्ति को बचाने के लिए स्टेज के पास अक्षय कुमार आते हैं और उसे बचा लेते हैं.

अक्षय कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स की कई तरह की प्रतिक्रिया bi सामने आ रही है. जहां कुछ उन्हें भारत का टॉम क्रूज के रहे हैं तो वहीं, कुछ यूजर्स उन्हें खिलाड़ी भैया कह रहे हैं.

Also Read The Great Indian Kapil Sharma Show का हिस्सा नहीं बनने पर सुमोना चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जिस शो का मैं हिस्सा थी…

Also Read Akshay Kumar ने लगातार फिल्मों के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा ‘ऐसे ऐसे मैसेज आते..’

अक्षय कुमार वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म सरफिरा में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया. अब उनके फैंस उनकी अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘खेल खेल में’ का इंतजार कर रहे हैं, जो 15 अगस्त को रिलीज होगी. उस दिन 4 और बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसमें स्त्री 2, वेदा, थंगालन और डबल आईस्मार्ट शामिल है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >