Wheel of Fortune: अक्षय कुमार का क्विज शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है. इस शो का ग्रैंड फिनाले 27 अप्रैल को होने वाला है. हाल ही में सोशल मीडिया पर रिलीज हुए एक प्रोमो में दिखाया गया कि मेकर्स ने अक्षय कुमार के लिए एक खास वीडियो चलाया. इस वीडियो में उनकी पुरानी यादें दिखाई गईं और एक इमोशनल मैसेज भी दिया गया कि “कल से यह मंच नहीं होगा, लेकिन आपकी मुस्कुराहट हमेशा याद रहेगी.” यह सब देखकर अक्षय कुमार खुद को रोक नहीं पाए और सेट पर ही रो पड़े.
यहां देखें प्रोमो-
फिनाले में कौन-कौन से गेस्ट आएंगे?
शो के आखिरी एपिसोड को और भी खास बनाने के लिए बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं. अक्षय कुमार के साथ स्टेज पर मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगी. ये सभी सितारे मिलकर शो के फिनाले में चार चांद लगाएंगे.
क्या है यह ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ शो?
अगर आप नहीं जानते, तो बता दें कि यह शो सबसे पहले अमेरिका में शुरू हुआ था और दुनिया के 60 से ज्यादा देशों में खेला जाता है. भारत में सोनी टीवी ने इसे अक्षय कुमार के साथ शुरू किया. इसमें लोग शब्दों की पहेलियां सुलझाते हैं और इनाम जीतते हैं. अक्षय कुमार ने इस शो में अपना एक अलग अंदाज दिखाया, जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सबने पसंद किया.
‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ का सीजन 2 आएगा?
भले ही यह सीजन खत्म हो रहा है, लेकिन फैंस को उदास होने की जरूरत नहीं है. Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शो जल्द ही अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आएगा. और सबसे अच्छी बात यह है कि अगले सीजन में भी अक्षय कुमार ही होस्ट की कुर्सी पर नजर आएंगे.
