पवन सिंह संग भोजपुरी फिल्मों में काम करने पर Akshara Singh ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने कभी भी उन्हें…

पवन सिंह और अक्षरा की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी फेमस है. हालांकि ब्रेकअप के बाद दोनों कभी एक दूसरे के साथ काम नहीं किया. अब एक्ट्रेस ने सालों बाद दोबारा पवन संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है. आइए देखते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा…

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह और पावरस्टार पवन सिंह की जोड़ी एक जमाने में काफी पॉपुलर हुआ करती थी. दोनों को एक साथ देखना फैंस को बेहद ही पसंद था. स्टार्स ने कई धमाकेदार फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में एक साथ काम किया और उन्हें काफी पसंद भी किया गया था. हालांकि कहते हैं न अच्छी चीजों को हमेशा नजर लग ही जाती है. ऐसा ही कुछ पवन सिंह और अक्षरा के साथ हुआ. कहा जाता है कि कपल एक दूसरे को डेट करते थे और प्यार भी था. हालांकि ये रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और इनका ब्रेकअप हो गया. बाद में पवन जहां भोजपुरी और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए और उन्होंने दूसरी शादी भी कर ली. इधर अक्षरा भी मूवऑन कर गई और उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया. एक्ट्रेस रियालिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रही थी. हालांकि फैंस हमेशा दोनों स्टार्स को फिर से किसी प्रोजेक्ट में साथ देखना चाहते थे. अब सालों बाद अक्षरा ने पवन सिंह संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है.

पवन सिंह संग काम करने पर अक्षरा सिंह ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में शुभांकर मिश्रा के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ आगे किसी प्रोजेक्ट में काम करने पर बातचीत की. जब उनसे पूछा कि क्या आप फ्यूचर में कभी भी पवन सिंह के साथ काम करती नजर आएंगी. इसपर अक्षरा सिंह ने जवाब दिया कि “मैने आप को कहा कि मुझे उस इंसान का चेहरा भी अब याद नहीं आता है, तो फिर मैं काम कैसे करूंगी”.

पवन के साथ कभी काम नहीं करेंगी अक्षरा

उन्होंने आगे कहा कि “चंद चीजें अगर नहीं हुई होती तो शायद हमलोग आज साथ काम कर रहे होते”. अक्षरा ने ये भी कहा कि “कुछ चीज़ें हैं जो कोई नहीं जानता वो सिर्फ मेरे दिल में है और उस आदमी के भी दिल में होंगी”. उन्होंने बॉलीवुड का उदाहरण देते हुए कहा कि ”बॉलीवुड में भी कई जोड़ियां अलग हुई, लेकिन फिर वो दोबारा काम करने लगी फ्रेंडली लेवल पर रिलेशन को रखती है.” जिसपर एंकर ने उन्हें रोकते हुए कहा कि ”सलमान ऐश्वर्या कभी साथ नहीं आए” तो इसपर अक्षरा ने मायूस होते हुए कहा कि ”जैसे वो नहीं आए वैसे ये भी नहीं आएगा कभी.”

अक्षरा ने बताया ब्रेकअप के बाद पवन सिंह का किया था फोन

अक्षरा सिंह से उसी इंटरव्यू में जब शुभांकर मिश्रा ने पूछा था कि अगर उन्हें पवन सिंह आकर कहते हैं कि चलो मुझसे गलती हो गई तो वो क्या करेंगी, इसपर अक्षरा ने कहा कि हां उनका फोन आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि “ऐसी कौन सी गलती हो गई जिससे सबकुछ इतना खराब हो गया?, इसपर अक्षरा सिंह ने कहा कि मैंने उन्हें कुछ भी कहना उचित नहीं समझा. अक्षरा की बातचीत से ये पुष्टि हो चुकी है कि अब कभी भी पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक साथ नजर नहीं आएंगे.

अक्षरा सिंह और पवन का क्यों हुआ था ब्रेकअप

अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी एक जमाने में सबसे ज्यादा सुर्खियों में छाई रहती थी. इन दोनों के रिलेशनशिप के बाद ये खबरें आ रही थी कि अक्षरा सिंह पवन सिंह के साथ शादी करना चाहती हैं, लेकिन पवन सिंह ने इसके बाद ज्योति सिंह से शादी कर ली. जिसके बाद उनके और अक्षरा सिंह के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी. अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई आरोप भी लगाए थे. जिसमें उन्हें मारना, दूसरे लोगों के साथ काम करने से मना करना शामिल था. माना जाता है कि अक्षरा सिंह पवन सिंह से बेहद ही ज्यादा प्यार करती थी और उनसे ब्रेक अप के बाद वो बिखर सी गई थी.

Also Read: Bhojpuri Gana: अक्षरा सिंह के गाने ‘यूपी बिहार लूटने’ ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, एक्ट्रेस की अदाओं पर फैंस फिदा

अक्षरा सिंह और पवन सिंह की कुछ शानदार फिल्में

अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने एक साथ कई बेहतरीन फिल्में की हैं, जो बड़ी हिट्स रही हैं. 2017 में दोनों की आई फिल्म ‘सत्या’ ने 25 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी. इसके बाद उन दोनों ने ‘तबादला’ , ‘बनारस वाली’, ‘सरकार राज’, ‘त्रिदेव’ , ‘धड़कन’, ‘मां तुझे सलाम’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में शामिल है. साथ ही दोनों ने एक साथ कई हिट म्यूजिक एल्बम भी दिए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >