तलाक के बाद भी इंस्टाग्राम पर क्यों जुड़ा है गौरव खन्ना का सरनेम? आकांक्षा चमोला ने मेटा से मांगी मदद

आकांक्षा चमोला अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम को बदलने में मुश्किलों का सामना कर रही हैं. गौरव खन्ना से अलग होने की प्रक्रिया के बीच, उन्होंने मेटा और इंस्टाग्राम से मदद की गुहार लगाई है. जानिए क्या है वजह.

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से चर्चा में है. दोनों ने साल 2016 में शादी की थी, लेकिन अब तलाक की प्रक्रिया में हैं. इसी बीच आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम को लेकर मेटा से मदद मांगी है. मेटा फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसी सोशल मीडिया सेवाओं की मूल कंपनी है. आकांक्षा का मौजूदा यूजरनेम अभी भी गौरव खन्ना के सरनेम से जुड़ा है, जिसे वह बदलना चाहती हैं.

Akanksha Chamola Asked for Help: यूजरनेम बदलने में आ रही दिक्कत, मेटा इंडिया और इंस्टाग्राम से मांगी मदद

आकांक्षा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए मेटा इंडिया और इंस्टाग्राम को टैग करते हुए मदद की अपील की है. उन्होंने बताया कि वेरिफिकेशन से जुड़ी पाबंदियों के कारण कई कोशिशों के बाद भी वह अपना यूजरनेम नहीं बदल पा रही हैं. उनका मौजूदा इंस्टाग्राम हैंडल ‘akankshagkhanna’ है. यह अपील गौरव खन्ना से अलग होने की जानकारी सामने आने के कुछ समय बाद की गई है.

आकांक्षा चमोला स्टोरी स्क्रीनशॉट, फोटो - इंस्टाग्राम

‘लॉक अप’ में आकांक्षा ने गौरव से रिश्ते पर की थी बात

आकांक्षा चमोला हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ का हिस्सा बनी थीं. शो के प्रीमियर के दौरान उन्होंने बताया था कि वह और गौरव खन्ना तलाक लेने की प्रक्रिया में हैं. आकांक्षा के मुताबिक, दोनों करीब एक साल से अलग रह रहे हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि उनके और गौरव के बीच रिश्ते खराब नहीं हैं. दोनों अब भी एक-दूसरे से बात करते हैं. आकांक्षा ने बताया था कि बतौर पार्टनर दोनों की सोच और भविष्य को लेकर योजनाएं अलग हैं. इसी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला किया.

2016 में हुई थी दोनों की शादी

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने साल 2016 में शादी की थी. दोनों की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी, जिसके बाद उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं. 24 नवंबर 2016 को दोनों ने शादी की थी और उनकी शादी का जश्न तीन दिनों तक चला था. आकांक्षा ने ‘संतोषी मां’, ‘ये है आशिकी’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे टीवी शो में काम किया है. ‘लॉक अप: सच या सजा’ से बाहर आने के बाद भी वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में अपने एक बयान को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना भी करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला की प्रेग्नेंसी अफवाहों पर लगा ब्रेक, इस शख्स ने बताया पूरा सच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >