Ajith Kumar Accident: भयंकर कार एक्सीडेंट का शिकार हुए साउथ एक्टर, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

Ajith Kumar Accident: साउथ एक्टर अजित कुमार एक भयानक हादसे का शिकार हो गए हैं. दरअसल अपकमिंग दुबई 24-घंटे की रेस प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने अपनी कार पर से कंट्रोल खो दिया था.

Ajith Kumar Accident: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार दुबई में अपकमिंग रेसिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गए थे. यहां प्रैक्टिस सत्र के दौरान वह बाल बाल बचे. दरअसल एक्टर कार चला रहे थे. तभी उन्होंने अपना कंट्रोल खो दिया और उनकी कार क्रैश हो गई. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइये जानते हैं इस भयंकर एक्सीडेंट के बाद एक्टर की हालत कैसी है.

अजित कुमार की एक्सीडेंट का वीडियो वायरल

रेसिंग दुर्घटना के वीडियो में एक तेज रफ्तार कार को ट्रैक सेफ्टी बैरियर से टकराते हुए और बाद में गोल-गोल घूमते हुए देखा जा सकता है. इसमें उनकी पोर्शे 992 कार को काफी नुकसान हुआ. हालांकि राहत की बात यह कि एक्टर गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकल गए हैं. उन्हें चोटे नहीं आई है.

कार एक्सीडेंट में कैसी है अजित कुमार

अजित कुमार के मैनेजर सुरेश चंद्रा ने अब एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया. उन्होंने कहा, ”अजित को कोई चोट नहीं आई, वे स्वस्थ हैं. जब एक्सीडेंट हुआ, तब वह 180 किमी की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे.” बता दें कि एक्टर रेसिंग टीम अजित कुमार रेसिंग के मालिक हैं और वह अपने साथियों मैथ्यू डेट्री, फैबियन डफीक्स और कैमरून मैकलियोड के साथ रेस लगा रहे थे.

इन फिल्मों में नजर आएंगे अजित कुमार

अजित कुमार अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है. एक्टर ने हाल ही में दो फिल्मों की शूटिंग पूरी की है. जिसमें मगिज थिरुमेनी की ‘विदामुयारची’ और अधिक रविचंद्रन की ‘गुड बैड अग्ली’ शामिल है. इन फिल्मों की ऑफिशियल रिलीज डेट्स अभी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: क्या से क्या हो गए विशाल, रुला देगी सुपरस्टार रहे साउथ के एक्टर की ये हालत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >