Aarogya Setu ऐप है मेरा बॉडीगार्ड, Ajay Devgn ने पीएम मोदी को कहा- शुक्रिया

Ajay Devgn का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें वो सभी से आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने की अपील कर रहे हैं.

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) को लगातार फैलने से रोकने कि लिए सरकार ने लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है. सरकार ने कोरोना के खिलाफ इस जंग में हर देशवासी से आरोग्य सेतु ऐप (Aarogya Setu App) डाउनलोड करने की अपील की है. अब बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) भी लोगों को इसकी जानकारी देने में जुट गए हैं. अजय का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें वो सभी से आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने की अपील कर रहे हैं. इस वीडियो की पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट कर तारीफ भी की है.

Also Read: B’day Spl: इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे Manoj Bajpai, 2 महीने में तोड़ दी थी पहली शादी

इस वीडियो में अजय एक्सरसाइज कर रहे हैं, तभी एक शख्स उन से मिलता है और खुद को उनका बॉडीगार्ड बताता है. वो कहता है कि वो उनका निजी बॉडीगार्ड है जो कोरोना से रक्षा करेगा. खुद अजय देवगन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, कोरोना से लड़ाई में हर भारतीय का अपना पर्सनल बॉडीगार्ड बनाने के लिए शुक्रिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी. सेतु मेरा बॉडीगार्ड है और आपका भी. अभी डाउनलोड करें. @SetuAarogya ऐप.’

अजय देवगन ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन, सलमान खान, काजोल, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह को भी टैग किया है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अजय देवगन के इस वीडियो को रीट्वीट किया है और उनकी तारीफ करते हुए लिखा ‘ बहुत अच्छे अजय देवगन. आरोग्य सेतु हमें सुरक्षित रखता है और यह हमारी फैमली और देश को भी कोरोना के खतरे से बजाता है. उन्होंने लिखा कि आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करें और कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई को मजबूत बनाए.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अजय देवगन के इस कोशिश की तारीफ की है और कहा है कि आरोग्य सेतु ऐप वाकई हर इंडियन का पर्सनल बॉडीगार्ड है.

बता दें कि आरोग्य सेतु ऐप कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आंकलन करने में लोगों की मदद करता है. साथ ही यह ऐप लोगों को वायरस से संक्रमित व्यक्ति के नजदीक जाने पर सतर्क भी करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >