अभिषेक बच्चन संग तलाक की खबरों के बीच बिना वेडिंग रिंग के दिखी Aishwarya Rai, फैंस बोले- दूर जा चुकी…

Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन संग तलाक की खबरों के बीच अब ऐश्वर्या राय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें एक्ट्रेस को बिना वेडिंग रिंग के स्पॉट किया जा सकता है.

Aishwarya Rai: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने तब सुर्खियां बटोरी जब वह अनंत अंबानी की शादी में अपनी बेटी आराध्या बच्चन संग पहुंची. इधर अभिषेक अपने पूरे परिवार के साथ अकेले आए थे. दोनों कपल को अलग-अलग आते देख इनकी तलाक की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी. अब अभिनेत्री को हाल ही में अपनी बेटी के साथ दुबई में SIIMA अवार्ड्स के लिए स्पॉट किया गया. हालांकि, कुछ नेटिजन्स ने देखा कि अभिनेत्री ने अपनी शादी की अंगूठी नहीं पहनी है. इससे यह चर्चा फिर से शुरू हो गई है कि क्या कपल के बीच सचमुच सब ठीक नहीं है. एक यूजर ने लिखा, ऐश्वर्या क्या अब दूर जा चुकी हैं. हालांकि ऐश और अभिषेक ने अभी तक तलाक की खबरों पर कभी बात नहीं की है. कपल की शादी 2007 में हुई थी. वर्कफ्रंट की बात करें तो, ऐश्वर्या को आखिरी बार 2023 में मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन II में देखा गया था. फिल्म में चियान विक्रम, तृषा कृष्णन, कार्थी, जयम रवि, शोभिता धूलिपाला भी हैं. अभिषेक बच्चन की आखिरी फिल्म घूमर थी. अभिनेता ���ी अगली फिल्म प्रोजेक्ट सुजॉय घोष की किंग है, जिसमें शाहरुख खान और सुहाना खान भी हैं.

Also Read- Aishwarya Rai: गणपति दर्शन को गयी ऐश्वर्या राय भीड़ से घिरीं, बेटी आराध्या बच्चन से कहा- तुरंत करो यह काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >