Aishwarya Rai: इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक शख्स को फॉलो करती हैं ऐश्वर्या राय, आप भी जानें कौन है वो

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरत के फैंस दीवाने है. यूं तो एक्ट्रेस ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है, लेकिन अक्सर उन्हें अपनी फोटोज शेयर करते देखा जाता है. क्या आप जानते हैं कि ऐश इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक ही शख्स हो फॉलो करती हैं.

Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, फिर भी वह उन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं. एक्ट्रेस रोजाना पोस्ट नहीं करती हैं, लेकिन जब भी वह कुछ अपलोड करती हैं, तो वह मिनटों में वायरल हो जाता है. इन-दिनों ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन संग अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. कपल के बारे में काफी कुछ कहा जा रहा है, लेकिन उन्होंने इस मामले पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है. क्या आप जानते हैं ऐश इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक ही शख्स को फॉलो करती हैं?

ऐश्वर्या राय इंस्टाग्राम पर सिर्फ इस शख्स को करती हैं फॉलो

इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय बच्चन के 14.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. हालांकि, एक्ट्रेस सिर्फ एक ही शख्स को फॉलो करती हैं और वो और कोई नहीं बल्कि उनके पति अभिषेक बच्चन है. इससे एक बात तो साफ है कि एक्ट्रेस इस बात में काफी दिलचस्पी रखती हैं कि उनके पति सोशल मीडिया पर क्या करते हैं.

अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की खबरें क्यों हो रही वायरल

अभिषेक और ऐश्वर्या बॉलीवुड के क्यूट टेस्ट कपल में से एक हैं. पहले उन्हें अवॉर्ड फंक्शन या फिर किसी पार्टी में एक साथ स्पॉट किया जाता था. हालांकि कुछ दिनों से कपल की तलाक की अफवाहें आग की तरह फैल रही है. जहां अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी वे अलग-अलग ही आए थे. कपल ने एक दूसरे के साथ पोज तक नहीं किया था. बाद में जब ऐश को अवॉर्ड मिला था, तो वहां भी जूनियर बच्चन को स्पॉट नहीं किया गया.

ऐश्वर्या और अभिषेक ने कब की थी शादी

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में एक दूसरे संग शादी रचाई थी. कपल की शादी काफी हाई-प्रोफाइल थी. जिसमें पूरा बॉलीवुड पहुंचा था. उन्होंने 2011 में अपनी बेटी आराध्या बच्चन का स्वागत किया. आराध्या के जन्म के बाद, ऐश ने फिल्मों से ब्रेक लिया. साल 2015 में उन्होंने फिल्म जज्बा से वापसी की. एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म पोन्नियिन सेलवन में देखा गया था. मणिरत्नम की ओर से निर्देशित, नंदिनी के रूप में अपने परफॉर्मेंस के लिए, ऐश्वर्या ने हाल ही में SIIMA और IIFA पुरस्कार जीते.

Also Read- अभिषेक बच्चन संग तलाक की खबरों के बीच बिना वेडिंग रिंग के दिखी Aishwarya Rai, फैंस बोले- दूर जा चुकी…

Also Read- Fact Check: अभिषेक बच्चन और निमृत कौर के रिश्ते का क्या है सच? ऐश्वर्या राय की वायरल तसवीर का सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >