Gadar 2 की सफलता के बाद अनिल शर्मा ने अनाउंस की नई फिल्म वनवास, ये एक्टर निभाएंगे लीड रोल

Vanvaas: गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अनिल शर्मा ने आज अपनी नई फिल्म वनवास अनाउंस कर दी है. दशहरा के मौके पर फैंस को ये खुशखबरी मिली है. नाना पाटेकर, खुशबू सुंदर, उत्कर्ष शर्मा मेन कैरेक्टर के तौर पर दिखाई दिए.

Vanvaas: गदर एक प्रेम कथा, अपने और गदर 2 की शानदार सफलता के बाद, निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी अगली फिल्म वनवास अनाउंस की. यह घोषणा दशहरे के अवसर पर की गई है. निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नई फिल्म की पहली झलक पेश की. बीजीएम के साथ लिखा था, ‘अपने ही अपनों को देते हैं. साथ ही बैकग्राउंड में श्री राम श्री राम बज रहा है. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, “परिवार के लिए एक पारिवारिक फिल्म #वनवास… आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं दें.”

अनिल शर्मा के वनवास में कौन होंगे कलाकार

अनिल शर्मा की ओर से शेयर किए गए पोस्ट में कलाकारों के नाम भी बताए गए हैं, जिनमें नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, खुशबू सुंदर और राजपाल यादव शामिल हैं. वनवास के बारे में बात करते हुए निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा, “रामायण और वनवास, एक ही तरह, लेकिन एक अलग रूप है, जहां बच्चे अपने माता-पिता को वनवास करवाते हैं.” अनिल शर्मा द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित, वनवास जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

क्या होगी वनवास की कहानी

अगस्त में अनिल ने आईएएनएस से ‘वनवास’ के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा, यह फिल्म ‘भावनाओं का ‘गदर’ होगा. यह एक ऐसी कहानी है, जिसमें हमने यह दिखाने की कोशिश की है कि एक पिता सबसे ऊपर होता है. मूवी जरूर आजकल के लोगों के दिल को छू लेगी और पसंद आएगी. हर पिता ये मूवी जरूर देखेगा और बाद में अपने बेटे को दिखाएगा. अनिल शर्मा ने गदर एक प्रेम कथा, द हीरो लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई, अपने और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है.

Also Read- Gadar 3: अनिल शर्मा ने गदर 3 की कहानी को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- सनी देओल तारा सिंह के…

Also Read- Gadar 2 Turns 1: अनिल कपूर ने फिल्म की सुपर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर 2 एक मूवी नहीं बल्कि…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >