Arbaaz Khan संग शादी पर Giorgia Andriani ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शादी की बात अफवाह...

Giorgia Andriani ने कहा कि शादी की अफवाह आती रहती है. यह तब होता है जब आप किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़े होते हैं जो इंडस्ट्री में काफी मशहूर होता है.

इटैलियन मॉडल और एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अरबाज और जॉर्जिया को फिल्मी पार्टियों और छुट्टियां मनाते साथ देखा जाता है. यह स्टार कपल हमेशा साथ में देखे जाते हैं. अक्सर दोनों की शादी की खबरें उड़ती रहती हैं. अब अपने एक इंटरव्यू में जॉर्जिया ने अरबाज के साथ शादी के बारे में खुलकर बातें की है.

Also Read: Lockdown के बीच Salman Khan ला रहे अपना गाना, जानिए रिलीज डेट…

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जॉर्जिया ने कहा कि शादी की अफवाह आती रहती है. यह तब होता है जब आप किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़े होते हैं जो इंडस्ट्री में काफी मशहूर होता है. मैंने अरबाज संग दोस्ती की तो मैंने यह भी एक्सेप्ट किया कि लोग बातें बनाएंगे. मैंने कई इंटरव्यू दिए जहां मेरे से मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में पूछा गया. मैंने सभी का खुशी-खुशी जवाब भी दिया. लेकिन शादी की बात अफवाह है और मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

इससे पहले भी जॉर्जिया ने अरबाज खान के साथ अपने रिलेशन को लेकर भी बात की थी. उन्होंने कहा था कि अरबाज की पॉजिटिविटी मुझे आगे बढ़ाती है. वह मुझे हमेशा बैलेंस रखते हैं. मैं अपनी परियों की दुनिया में रहती हूं, लेकिन वह मुझे रियल दुनिया में रखते हैं. मुझे उनकी स्माइल बहुत पसंद है और यही हम दोनों को जोड़े रखती है. हम हर वक्त मजे करते हैं और हंसते रहते हैं.

अपने परिवार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरी फैमिली ठीक है और सुरक्षित है. लेकिन दुख की बात यह है कि मैं उनसे एक साल तक नहीं मिल पाऊंगी क्योंकि इटली आने-जाने पर पूरी तरह से रोक है. इसलिए जब भी लॉकडाउन खत्म होगा और वहां जाने की इजाजत मिलेगी तो मैं वहां उनसे मिलूंगी और कम से कम एक सप्ताह उनके साथ बिताऊंगी.

वहीं, जॉर्जिया ने अब मुंबई में रहने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि वह अरबाज के साथ फिल्म में काम करना पसंद करेंगी. अपने काम के बारे में बात करते हुए जॉर्जिया ने बताया कि उनका एक आइटम सॉन्ग रिलीज होने के लिए तैयार है जो लॉकडाउन खत्म होते ही आएगा. यह आयटम सॉन्ग फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलो’ में है जिसमें अरबाज के साथ प्रिया प्रकाश वारियर मुख्य भूमिकाओं में है. इसके अलावा जॉर्जिया ने श्रेयश तलपड़े और संजय मिश्रा के साथ एक फिल्म ‘बजरंगपुर’ भी साइन की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >