'Jana Nayakan' Fever: एक्टर रवि मोहन ने थिएटर में देखी सीएम विजय की फिल्म, थलापति की एंट्री पर बजाई सीटी, वीडियो देखें

CM विजय की फिल्म 'जन नायकन' आखिरकार 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म देखने पहुंचे साउथ एक्टर रवि मोहन विजय की एंट्री पर सीटी बजाते और जमकर चीयर करते नजर आए.

Ravi Mohan Whistles in Theatre: CM विजय की मच-अवेटेड फिल्म 'जन नायकन', कई बार रिलीज टलने के बाद आखिरकार 23 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंची. फिल्म को देखने के लिए दर्शक बड़ी संख्या में थिएटर पहुंच रहे हैं. साउथ एक्टर रवि मोहन भी फिल्म को देखने पहुंचे और विजय की एंट्री के दौरान सीटी बजाते और खुशी से चीयर करते नजर आये.  

Actor Ravi Mohan Whistle For Vijay After Watching Jana Nayakan: सीटी बजाते नजर आए रवि मोहन

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रवि मोहन चेन्नई के एक थिएटर में दर्शकों के बीच बैठकर ‘जन नायकन’ फिल्म देखते नजर आए. वह थिएटर की आखिरी लाइन में बैठे थे और विजय की शानदार एंट्री पर तालियां बजाने के साथ सीटी भी बजा रहे थे. इस दौरान वहां मौजूद दूसरे दर्शक भी उत्साह से चीयर कर रहे थे. फिल्म खत्म होने के बाद रवि मोहन थिएटर के बाहर अपने इंतजार कर रहे प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आए और फिर वहां से चले गए.

About Jana Nayakan: जन नायकन के बारे में

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी फिल्म 'जन नायकन' का निर्माण KVN प्रोडक्शन ने किया है. फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू के अलावा गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियामणि भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे.

फिल्म की कहानी एक पूर्व पुलिस अधिकारी की है, जो अपने दिवंगत दोस्त की बेटी की जिम्मेदारी उठाता है. वह उसे बचपन में मिले सदमे से बाहर निकलने में मदद करता है और भारतीय सेना में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करता है. इस दौरान वह ऐसे भ्रष्ट लोगों के खिलाफ खड़ा होता है, जिनकी गतिविधियां देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं.

'जना नायकन' को पहले 9 जनवरी, 2026 को रिलीज किया जाना था. हालांकि, फिल्म के निर्माताओं और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के बीच कुछ मुद्दों के चलते इसकी रिलीज में कई महीनों की देरी हो गई.  इसके बाद 9 अप्रैल 2026 को फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई और इसे अवैध रूप से शेयर किया जाने लगा था. 

यह भी पढ़े: Jana Nayagan Review: थलापति विजय की आखिरी फिल्म देखकर तृषा कृष्णन की मां हुईं इमोशनल, कहा- हम उन्हें मिस करेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >