गिरफ्तार हो सकते हैं प्रकाश राज, कई राज्यों में वोटर आईडी रखने के आरोप में कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ बेंगलुरु कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है. उन पर कई राज्यों में वोटर आईडी रखने का आरोप है. जानिए क्या है पूरा मामला.

Prakash Raj Non-Bailable Warrant: साउथ और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रकाश राज की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बेंगलुरु की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. यह मामला कई राज्यों में वोटर आईडी कार्ड होने के आरोप से जुड़ा है. अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो यह चुनाव नियमों का उल्लंघन माना जाएगा.

Prakash Raj Multiple Voter ID Case: प्रकाश राज पर क्या हैं आरोप?

यह मामला साल 2019 में दर्ज की गई एक शिकायत से शुरू हुआ था. वकील दिलीप कुमार ने आरोप लगाया था कि प्रकाश राज के पास एक नहीं, बल्कि कई राज्यों के वोटर आईडी कार्ड हैं. शिकायत के मुताबिक, उनके नाम पर कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना समेत चार राज्यों में वोटर आईडी दर्ज है.

भारत के चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक ही जगह वोटर के रूप में रजिस्टर हो सकता है. अगर किसी के नाम पर कई राज्यों में वोटर आईडी पाई जाती है, तो यह नियमों के खिलाफ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary Divorce: सपना पर था अफेयर का शक, इसलिए मारपीट करता था पति? को-स्टार का बड़ा दावा

Why Did The Court Issue A Warrant?: कोर्ट ने वारंट क्यों जारी किया?

48वें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत ने कथित तौर पर प्रकाश राज को दो बार पेश होने के लिए समन भेजा था. लेकिन वह दोनों बार कोर्ट में पेश नहीं हुए. इसके बाद अदालत ने उनकी गैर-हाजिरी को देखते हुए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया. अब इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है.

Complaint Against Prakash Raj: शिकायतकर्ता ने कोर्ट का दरवाजा क्यों खटखटाया?

शिकायत करने वाले वकील दिलीप कुमार का कहना है कि उन्होंने पहले पुलिस, बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर और चुनाव आयोग से भी कार्रवाई की मांग की थी. लेकिन जब कहीं से कोई जवाब नहीं मिला, तब उन्होंने अदालत का रुख किया. इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई शुरू की.

Prakash Raj Upcoming Film: ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग कर रहे हैं प्रकाश राज

कानूनी विवादों के बीच प्रकाश राज अपनी फिल्मों में भी व्यस्त हैं. उन्होंने अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा पूरा कर लिया है. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Yami Gautam on Maa Inti Bangaaram: समांथा की फिल्म को मिला शानदार रिस्पॉन्स, थिएटर में गूंजीं तालियां और सीटियां, यामी गौतम बोलीं- ये नजारा मेरे लिए संगीत जैसा है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >