International Film Festival: अभिनेता चिरंजीवी को Personality Of The Year, अनुराग ठाकुर ने किया ऐसा ट्वीट

अभिनेता चिरंजीवी को पर्सनैलिटी ऑफ दी ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किये जाने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, एक अभिनेता, डांसर और निर्माता के रूप में 150 से अधिक फिल्मों के साथ चिरंजीवि का चार दशकों से बेहतरीन करियर रहा है.

गोवा में चल रहे 53 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी को साल 2022 के लिए भारतीय फिल्म का पर्सनैलिटी ऑफ दी ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. पणजी में 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, आप देख सकते हैं कि भारत में को-प्रोडक्शन, कोलैबोरेशन, फिल्म शूटिंग बढ़ रही है. भारत फिल्म निर्माण ही नहीं फिल्म ट्रेडिंग के लिए भी एक मार्केट बन रहा है.

अभिनेता चिरंजीवी को पर्सनैलिटी ऑफ दी ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किये जाने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, एक अभिनेता, डांसर और निर्माता के रूप में 150 से अधिक फिल्मों के साथ चिरंजीवि का चार दशकों से बेहतरीन करियर रहा है.

चिरंजीवी एक प्रसिद्ध अभिनेता, नर्तक, फिल्म निर्माता, वॉइस आर्टिस्ट और राजनीतिज्ञ हैं. उन्होंने मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा एवं हिंदी, कन्नड़ और तमिल सिनेमा में भी शानदार कार्य किया है.

लगभग चार दशकों के सदाबहार करियर में चिरंजीवी ने 150 से अधिक फीचर फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में अपना विशेष स्थान बनाया है. सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु चिरंजीवी को भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण, आंध्र प्रदेश के सर्वोच्च सम्मान रघुपति वेंकैया पुरस्कार, नंदी पुरस्कार और कई अन्य आभूषणों से सुशोभित किया गया है.

चिरंजीवी ने फिल्मों में अपनी शुरुवात 1978 में पुनाधिरल्लू फिल्म के साथ कि थी और उसके बाद उन्होंने आज तक मुड़ के नही देखा. 1982 में ‘इनिट्लो रामय्या वीडिलो कृष्णाय्या’ में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें जनता का चहेता बना दिया. अपनी नृत्य शैली और फाइट sequences की वजह से भी चीरणजीवी लोगों में खासे लोकप्रिय बने.

1998 में चिरंजीवी ने द चिरंजीवी चैरिटेबल फाउंडेशन की स्थापना की. इसका उद्देश्य आम जनमानस का कल्याण था. जनता से मिले अगाध प्रेम को जनता के लिए समर्पित करने का यह एक आत्मीय प्रयास था. चिरंजीवी के काम ने, चाहे फिर वो फिल्मों में हो या फिर जन कल्याण हेतु, लगातार उनका कद बढ़ाया. उनकी सफलता की बानगी इसी बात से लगाई जा सकती है कि आज वो भारत के मेगा स्टार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >