Abhishek Malhan Youtube Income: यूट्यूब से कितना कमाते हैं अभिषेक मल्हान, एक झटके में खरीदी करोड़ों की गाड़ी

Abhishek Malhan Youtube Income: सोशल मीडिया सेंसेशन और बिग बॉस ओटीटी 2 के रनरअप अभिषेक मल्हान किसी न किसी वजह से अक्सर ट्रेंड में बने रहते हैं. अब यूट्यूबर ने करोड़ों रुपये की कार ली है. जिसके साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर तसवीरें शेयर की. आइये जानते हैं वह यूट्यूब से कितना कमाते हैं.

Abhishek Malhan Youtube Income: अभिषेक मल्हान उर्फ ​​फुकरा इंसान ने बिग बॉस ओटीटी 2 में आने के बाद काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. रियालिटी शो के बाद वह कई म्यूजिक एल्बम और शोज में नजर आए. हाल ही में यूट्यूबर रुबीना दिलैक संग बैटलग्राउंड का भी हिस्सा बने थे. इतना काम करने के बाद अभिषेक आज एक लैविश लाइफ जीते हैं. हाल ही में उन्होंने एक लग्जरी कार खरीदी है. जिसकी तसवीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की. आइये जानते हैं कितने करोड़ की ये गाड़ी है और वह यूट्यूब से कितना कमाते हैं.

अभिषेक मल्हान ने खरीदी लैंड रोवर डिफेंडर

अभिषेक मल्हान ने एक चमचमाती लैंड रोवर डिफेंडर खरीदी है. उन्होंने स्टाइलिश ब्लैक कार की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अपने भाई निश्चय मल्हान उर्फ ​​ट्रिगर्ड इंसान, मां डिंपल मल्हान और कुछ फैमिली फ्रेंड्स संग पोज दे रहे हैं. YouTuber को अपनी नई कार के आने का लगभग एक महीने से इंतजार था. उन्होंने अपने पिता विनय मल्हान के लिए एक खास मॉडल तोहफे के तौर पर खरीदा था.

यूट्यूब से कितना कमाते हैं अभिषेक मल्हान

मनी मिंट की रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक मल्हान की कुल संपत्ति लगभग 8 करोड़ है. उनकी कमाई का अधिकांश हिस्सा उनके YouTube वीडियो, इवेंट्स और शोज से आता है. उनके 11.6 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 10.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. यूट्यूब से कंटेंट क्रिएटर लगभग 12 लाख रुपये कमाते हैं. वहीं साल भर की कमाई करीब 1 करोड़ है.

कुछ ऐसे खरीदी गई लैंड रोवर डिफेंडर

अभिषेक मल्हान की लैंड रोवर डिफेंडर की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है. इसमें उन्होंने स्पेशल नंबर भी लगाया है. दरअसल कंटेंट क्रिएटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया. जिसका टाइटल था, वे जो भी ड्रॉ करेंगे, मैं उसे खरीदूंगा चैलेंज. उनकी मां ने एक स्मार्टवॉच का स्केच बनाया, जबकि भाई निश्चय ने एक साइकिल ड्रा किया. वहीं उनके पिता ने एक कार बनाई और इसे “डिफेंडर” लेबल किया. अभिषेक ने खुशी-खुशी उस इच्छा को पूरा करने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें- Phir Hera Pheri 3: सुनील शेट्टी ने परेश रावल के हेरा फेरी 3 छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बाबू भैया के बिना श्याम…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >