Abhishek Bachchan ने वाइफी ऐश्वर्या राय को नहीं किया बर्थडे विश, नेटिजन्स बोले- तलाक वाली बात…

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरों फिर से जोरों पर हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ऐश्वर्या ने बीते दिनों अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. हालांकि उनके पति अभिषेक ने कोई पोस्ट नहीं किया. जिसके बाद नेटिजन्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai: बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की और उनकी वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें आज भी फैंस के जेहन में ताजा हैं. हालांकि बीते कई महीनों से कपल की तलाक की अफवाहें जोरों पर हैं. उन्हें किसी भी इवेंट में साथ नहीं देखा जाता है. यहां तक कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी दोनों अलग-अलग पहुंचे थे. इन रूमर्स पर अभी तक स्टार्स ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है. इसी बीच ऐश्वर्या राय ने 1 नवंबर को अपना 51वां जन्मदिन मनाया. उन्हें पूरे बॉलीवुड ने विश किया, लेकिन उनके पति अभिषेक बच्चन ने कोई पोस्ट नहीं किया.

अभिषेक ने ऐश्वर्या के लिए नहीं किया कोई बर्थडे पोस्ट शेयर

ऐश्वर्या राय बच्चन 1 नवंबर को 51 साल की हो गई. उनके बर्थडे पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी. लेकिन जिस घड़ी का नेटिजन्स को इंतजार था, वह नहीं आया. अभिषेक बच्चन ने अपनी वाइफ के लिए कोई पोस्ट नहीं किया. यहां तक कि अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन या परिवार के किसी अन्य सदस्य ने ऐश्वर्या को शुभकामनाएं नहीं दीं. साल 2023 में एक्टर ने अपनी पत्नी की खूबसूरत तसवीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी.

अभिषेक के बर्थडे पोस्ट न करने पर नेटिजन्स ने दिया ये रिएक्शन

अभिषेक के बर्थडे विश वाले पोस्ट का नेटिजन्स ने पूरे दिन इंतजार किया. जब उन्होंने नहीं किया, तो सभी ने अनुमान लगाया कि उनका ऐश्वर्या संग रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है. एक यूजर ने लिखा, “1 नवंबर 2024 की पोस्ट कहां है.. तलाक वाली बात सच है क्या?” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “आज आपने कुछ पोस्ट नहीं किया, सारी अफवाहें सही हैं क्या.. ऐश्वर्या के साथ ऐसा क्यों.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मुझे लगता है कि दोनों ने शांति से अलग होने का फैसला कर लिया है.. अगर ये सच है तो हमें बताइयें.”

Also Read- Abhishek Bachchan संग डेटिंग की अफवाहों पर Nimrat Kaur ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं अपना सारा…

Also Read- ‘बेचारे की शादी हो गई…’, जब रानी मुखर्जी ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की वेडिंग में इनवाइट ना करने पर किया था खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >