Aashiqui 2: जब 11 साल बाद बारिश में फिर मिले आदित्य-आरोही, लगाया गले, आप भी देखें VIDEO

Aashiqui 2: श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर बी-टाउन के फेवरेट ऑनस्क्रीन कपल में से एक है. दोनों को एक इवेंट में एक बार फिर मिलते हुए देखा गया. जहां बारिश हो रही थी, ऐसे में फैंस को आशिकी 2 का मोमेंट याद आ गया.

Aashiqui 2: मुंबई के एक इवेंट में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर एक बार फिर मिले. जब स्टार्स की मुलाकात हुई, तब चारों ओर बारिश हो रही थी और ऊपर किसी ने छतरी पकड़ रखी थी. दोनों ने एक दूसरे को देखकर मुस्कुराया किया और बाद में गले लगया. फैंस को ये मोमेंट देखकर आशिकी 2 की याद आ गई. फिल्म के एक सीन में जब बारिश हुई थी, तो आदित्य ने ऐसे ही बीच सड़क पर आरोही को जैकेट में ढक लिया था. श्रद्धा आदित्य का ये वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. क्लिप में जहां एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी थी. वहीं आदित्य भी ऑल ब्लैक लुक में काफी स्मार्ट लग रहे थे. फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”ये मोमेंट है भाई… आरोही और आदित्य का मिलन हुआ और बैकग्राउंड में बजना चाहिए, क्योंकि तुम ही हो… जिंदगी तुम ही हो.” एक दूसरे यूजर ने कहा, ”क्यों ये साथ नहीं आ सकते … कितने प्यारे लगते हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”नजर न लगे… प्लीज साथ आ जाओ.” आशिकी 2 में श्रद्धा और आदित्य की ऑन-स्क्रीन जोड़ी प्रतिष्ठित थी, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य अगली बार अनुराग बसु की ओर से निर्देशित मेट्रो… इन डिनो में दिखाई देंगे. इसी बीच, श्रद्धा की लेटेस्ट फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है, जिसने हाल ही में भारत में 600 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, जिससे यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.

Also Read- Stree 3 में होगा बड़ा खुलासा, श्रद्धा कपूर ने मजेदार अंदाज में फैंस को दी हिंट, शेयर की BTS तस्वीरें

Also Read- Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर की फिल्म ने गदर 2 के इस रिकॉर्ड को तोड़ा, कमा लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >