Aamir Khan Retirement: आमिर खान फिल्मों से ले रहे संन्यास, बेटे जुनैद खान बोले- पापा रिटायरिंग फेज…

Aamir Khan Retirement: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उनकी मूवीज थियेटर्स में आते ही ब्लॉकबस्टर हो जाती हैं. हालांकि अब फैंस के लिए एक बुरी खबर है, क्योंकि आमिर जल्द ही संन्यास लेने वाले हैं. जी हां उनके बेटे जुनैद खान ने ये खुलासा किया.

Aamir Khan Retirement: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की लाजवाब एक्टिंग का हर कोई दीवाना है. आखिरी बार मिस्टर परफेक्शनिस्ट लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन लोगों ने इसकी कहानी को काफी ज्यादा पसंद किया था. अद्वैत चंदन ने हिंदी फिल्म का निर्देशन किया, जिसमें करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी हैं. जहां फैंस उनकी अगली मूवी का इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब एक्टर के बेटे जुनैद खान ने खुलासा किया है कि आमिर जल्द ही रिटायरमेंट लेने वाले हैं.

क्या आमिर खान फिल्मों से लेंगे सन्यास

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में जुनैद खान ने सनसीखेज खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता और सुपरस्टार आमिर खान ने रिटायरमेंट लेने के बारे में सोचा है. महाराज एक्टर ने खुलासा किया कि जब वह महाराज की शूटिंग खत्म कर लापता लेडीज के सेट पर थे, तो उन्होंने कहा था कि मैं रिटायर होने वाले फेज से गुजर रहा हूं. आमिर ने अपने बेटे से प्रोडक्शन हाउस भी संभालने के लिए कहा.

प्रोडक्शन हाउस संभालने को लेकर जुनैद को आमिर ने कही ये बात

जुनैद खान ने खुलासा किया कि जब उनके पिता ‘रिटायरिंग’ फेज से गुजर रहे थे, तब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा, क्योंकि उन्हें प्रोडक्शन की अच्छी समझ थी. जुनैद का मानना ​​है कि मूवी प्रोड्यूस करना फिल्म निर्माण में सबसे कठिन कामों में से एक है. अभिनेता ने आगे कहा कि न तो आमिर और न ही रीना दत्ता उनकी पहली फिल्म को लेकर चिंतित थे. वे खुश थे और आमिर को फिल्म काफी पसंद आयी. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की ओर से निर्देशित, महाराज में जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे और शारवरी भी हैं.

आमिर खान का वर्कफ्रंट जानते हैं आप

इस बीच, आमिर खान इस साल ‘सितारे जमीन पर’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह फिल्म उनकी 2007 में निर्देशित पहली फिल्म ‘तारे जमीन पर’ पर बेस्ड है. इसका निर्देशन आरएस प्रसन्ना और स्टार जेनेलिया डिसूजा करेंगे. इसके अलावा एक्टर 3 इडियट्स, पीके और दंगल जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

Also Read- फिल्म लापता लेडीज में नितांशी की एक्टिंग से सेट पर छाया जादू, आमिर खान ने की सराहना

Also Read- यह कौन है जिसने आमिर खान को नहीं माना बेस्ट एक्टर? 

Also Read- Junaid khan: पापा छोटी-छोटी बातों को बड़ा बना देते हैं: आमिर खान के कमेंट को लेकर बेटे ने दिया बड़ा जवाब 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >