Aamir Khan Brother: आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान को लेकर उनकी एक्स वाइफ ईवा ग्रोवर ने हालिया इंटरव्यू में कई बातें साझा की हैं. उन्होंने बताया कि एक समय अच्छी जिंदगी जीने वाले हैदर आज मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं. ईवा के मुताबिक, अब उन्हें दो वक्त के खाने और रहने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है.
Eva Grover Interview: 'कभी चॉल में रहते हैं, कभी दोस्त करते हैं मदद'
सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में ईवा ग्रोवर ने दावा किया कि हैदर अली खान इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उन्होंने कहा, "आज हैदर की हालत अच्छी नहीं है. उनके पास अपना घर नहीं है. कभी कोई उन्हें चॉल में रहने की जगह दे देता है तो कभी कोई दोस्त मदद कर देता है. कई बार उन्हें खाने तक के लिए संघर्ष करना पड़ता है."
ईवा ने यह भी दावा किया कि हैदर के आसपास ऐसे लोग हैं, जो उनकी देखभाल करने के बजाय उन्हें शराब पीने के लिए देते हैं. उनके मुताबिक, हैदर की देखभाल करने वाला कोई नहीं है.
'इतना सब होने के बाद भी मुझे उनके लिए दुख होता है'
ईवा ग्रोवर ने कहा कि शादी के दौरान उन्होंने काफी मुश्किलें झेलीं, लेकिन इसके बावजूद आज भी उन्हें हैदर के लिए दुख होता है. उन्होंने कहा, "जो कुछ हुआ, वह अपनी जगह है, लेकिन इंसानियत के नाते मुझे उनके लिए बुरा लगता है. मैं बस यही दुआ करती हूं कि जब भी उनका आखिरी समय आए, उन्हें सुकून मिले."
'शादी के तीसरे दिन ही मेरे साथ मारपीट हुई'
इसी इंटरव्यू में ईवा ग्रोवर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी कई दावे किए. उन्होंने बताया कि उन्होंने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी. लेकिन शादी के तीसरे दिन ही उनके साथ मारपीट शुरू हो गई. ईवा ने दावा किया कि हैदर स्किजोफ्रेनिया से जूझ रहे थे और शराब भी बहुत पीते थे. उन्होंने करीब पांच साल तक रिश्ता बचाने की कोशिश की, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया.
शादी से पहले आमिर खान ने दी थी सलाह
ईवा ग्रोवर ने इंटरव्यू में यह भी दावा किया कि आमिर खान को उनकी शादी में चल रही परेशानियों की जानकारी थी. उनके मुताबिक, शादी से पहले उन्हें यह मैसेज भी मिला था कि आमिर खान को लगता है कि वह सही फैसला नहीं ले रही हैं. ईवा ने यह भी दावा किया कि आमिर खान अपने सौतेले भाई हैदर अली खान के परिवार से दूरी बनाए रखते थे.
ये भी पढ़ें: आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, कहा- बहुत जल्द उन्हें जवाब मिलेगा
