क्या किसी फिल्म में आमिर खान, शाहरुख और सलमान एक साथ आएंगे नजर, मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने दिया बड़ा हिंट

आमिर खान, शाहरुख और सलमान की तिगड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. जहां ये भी स्टार्स एक साथ दिखाई देते हैं, दर्शक उनकी एक झलक पाने के लिए पागल हो जाते हैं. अब आमिर खान ने इस राज पर से पर्दा उठाया है कि क्या ये तीनों किसी फिल्म में कभी भी एक साथ नजर आएंगे.

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘खान्स’ को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना कितना मजेदार होगा. फैंस हमेशा ही तीनों खान की फिल्मों को खूब प्यार देते हैं. उनकी कोई भी मूवी रिलीज होती है, तो वह ब्लॉकबस्टर जाती है. लेकिन किसी एक फिल्म में ये तीनों स्टार्स दिखाई दें, ये अभी तक नहीं हुआ है. बीते दिनों राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग फंक्शन में तीनों खान एक साथ स्टेज पर डांस करते दिखाई दिए थे. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था. हाल ही में, अब आमिर खान ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में इस बात पर से पर्दा उठाया है कि क्या किसी भी फिल्म में आमिर, शाहरुख और सलमान की जोड़ी दिखाई देगी.

क्या खान्स किसी फिल्म में एक साथ आएंगे नजर
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में, आमिर खान ने सलमान और शाहरुख के साथ अपनी मुलाकात को याद किया और कहा कि उन्होंने एक साथ फिल्म करने के बारे में खुलकर चर्चा की थी. जब दर्शकों में से किसी ने आमिर खान से शाहरुख खान और सलमान खान के साथ किसी फिल्म में काम करने के बारे में पूछा, तो रंग दे बसंती अभिनेता ने कहा, “मैं अभी हाल ही में सलमान को भी मिला, शाहरुख को भी मिला, हम लोग तीनों साथ में थे. मैंने कहा कि हम तीनों इतने सालों से एक इंडस्ट्री में हैं, ये दर्शकों के लिए बड़ा गलत हो जाएगा हम लोग अपने करियर के इस दौर में एक फिल्म अगर साथ में नहीं करें.”

Read Also- The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने आमिर खान से तीसरी शादी को लेकर पूछा सवाल, जानिए एक्टर ने क्या दिया जवाब

Read Also-आमिर खान की Dangal मूवी को क्यों मिला U सर्टिफिकेट, जानें पूरी थ्योरी

Read Also-OTT Movies: ओटीटी पर देखें ये सुपरहिट फिल्में, लिस्ट में सलमान-आमिर खान से लेकर ऋतिक रोशन की मूवीज शामिल

तीनों खान एक साथ फिल्म में आने की कर रहे हैं कोशिशइसके अलावा, लाल सिंह चड्ढा अभिनेता ने कहा कि दोनों खान इस पर सहमत हुए और कहा कि वे एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं. दर्शकों के बीच उत्साह भरते हुए, आमिर खान ने कमेंट किया कि वे एक फिल्म में एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं. मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने आगे कहा, “आशा करते हैं कि कोई अच्छी कहानी हम लोगों को मिले, कोई अच्छे निर्देशक हमको कहानी की पेशकश करें.”

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आमिर खान
यह पहली बार था जब आमिर खान कपिल शर्मा के शो में मेहमान बनकर आए थे. दिलचस्प बात यह है कि अभिनेता ने सारे सवालों का जवाब अनफिल्टर्ड तरीके से दिया. उन्होंने न केवल अपने करियर और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में अनसुने किस्से शेयर किए बल्कि यह कहा कि कैसे उनके बच्चे उनकी बात नहीं सुनते. साथ ही आमिर ने अवॉर्ड शो में न जाने के पीछे की वजह का भी खुलासा किया. इसके अलावा उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि आखिर क्यों उन्होंने शहीद भगत सिंह के रोल को ईमानदारी से नकार दिया था.

Read Also- The Great Indian Kapil Show: आमिर खान को इस वजह से एक्स वाइफ रीना दत्ता ने मारा था थप्पड़, एक्टर ने खुद किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >