फिर होगी "शक्तिमान" की वापसी, मुकेश खन्ना ने घटाया आठ किलो वजन

मुंबई : नब्बे के दशक का लोकप्रिय सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ टीवी पर वापसी करने जा रहा है और अभिनेता मुकेश खन्ना का कहना है कि नये सीजन में इस किरदार के असाधारण शक्तियां हासिल करने का सफर दिखाया जाएगा.खन्ना ने धारावाहिक में शक्तिमान और उसके करीबी मित्र गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री की दोहरी भूमिकाएं निभायी […]

मुंबई : नब्बे के दशक का लोकप्रिय सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ टीवी पर वापसी करने जा रहा है और अभिनेता मुकेश खन्ना का कहना है कि नये सीजन में इस किरदार के असाधारण शक्तियां हासिल करने का सफर दिखाया जाएगा.खन्ना ने धारावाहिक में शक्तिमान और उसके करीबी मित्र गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री की दोहरी भूमिकाएं निभायी थीं. अभिनेता ने कहा कि नये सीजन में लोकप्रिय नायक का बचपन दिखाया जाएगा और दर्शकों को शक्तिमान बनने के उसके सफर से वाकिफ कराया जाएगा.

उन्होंने कहा, ‘‘नया सीजन वहीं से शुरू होगा जहां पिछला सीजन खत्म हुआ था. लेकिन इसमें शक्तिमान का बचपन दिखाया जाएगा. इसमें उसके अपने सात गुरुओं से कड़ा प्रशिक्षण लेकर सुपरहीरो बनने की पूरी प्रक्रिया दिखायी जाएगी.’ मुकेश खन्ना फिर से शक्तिमान का किरदार निभाएंगे. उन्होंने इसके लिए करीब आठ किलो वजन घटाया है. उन्होंने कहा कि धारावाहिक में पिछले सीजन के अधिकतर लोकप्रिय किरदार जैसे गीता विश्वास, तमराज किलविश और डॉ जैकाल वापस आएंगे. 58 साल के अभिनेता कार्यक्रम के प्रसारण के लिए दूरदर्शन से बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने साथ ही कहा कि वह चाहते हैं कि दूसरे चैनल जैसे कलर्स, सोनी या अन्य भी इसका प्रसारण करें ताकि यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >