Bigg Boss 9 : घर में वाईल्‍ड कार्ड इंट्री कर सकती है रितिक‍ की बहन, वीडियो

‘बिग बॉस 9’ में वाईल्‍ड कार्ड इ्ंट्री को दौर अब शुरू होनेवाला हैं. वहीं खबरें आ रही हैं कि अभिनेता रितिक रोशन की बहन सुनैना रोशन शो में वाईल्‍ड कार्ड के जरिये इंट्री कर सकती हैं. सुनैना ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह शो उनके पसंदीदा रियेलिटी शो में से […]

‘बिग बॉस 9’ में वाईल्‍ड कार्ड इ्ंट्री को दौर अब शुरू होनेवाला हैं. वहीं खबरें आ रही हैं कि अभिनेता रितिक रोशन की बहन सुनैना रोशन शो में वाईल्‍ड कार्ड के जरिये इंट्री कर सकती हैं. सुनैना ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह शो उनके पसंदीदा रियेलिटी शो में से एक हैं.

बीते एपिसोड में रुपल त्‍यागी घर से बेघर हो गई है. वहीं वीकेंड के दौरान सलमान ने प्रतिभागियों से कई सवाल भी पूछे. वीकेंड में सलमान के ‘किक’ के कोस्‍टार रणदीप हुड्डा भी नजर आये. वो अपनी आगामी फिल्‍म ‘मैं और मि. चार्ल्‍स’ के प्रमोशन को लेकर शो में आये थे.

वहीं खबरें यह भी आ रही हैं कि शो में प्रतिभागी कीथ की एक्स वाइफ और अभिनेत्री सम्युक्ता सिंह की भी एंट्री हो सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >