Bigg Boss 9 : अंकित गेरा हुए घर से बाहर, आज होगी बैग की नीलामी

‘बिग बॉस’ का पहला वीकेंड प्रतिभागियों के लिए खुशी के साथ-साथ थोड़ा दुख भी लेकर आया. एक ओर जहां सलमान घरवालों से मिलने आये वहीं वो अपने साथ एक प्रतिभागी को भी बाहर ले गये. वीकेंड में अभिनेत्री सोनम कपूर भी अपनी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के प्रमोशन को लेकर शो में आई. […]

‘बिग बॉस’ का पहला वीकेंड प्रतिभागियों के लिए खुशी के साथ-साथ थोड़ा दुख भी लेकर आया. एक ओर जहां सलमान घरवालों से मिलने आये वहीं वो अपने साथ एक प्रतिभागी को भी बाहर ले गये. वीकेंड में अभिनेत्री सोनम कपूर भी अपनी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के प्रमोशन को लेकर शो में आई. पहले वीकेंड में अरविंद वेगड़ा के पार्टनर अंकित गेरा घर से बाहर हो गये हैं. हालांकि पहले किसी एक जोड़ी के बाहर होने के बात हो रही थी लेकिन सलमान ने सिर्फ अंकित को घर से बाहर बुलाया.

घर में सभी प्रतिभागी जोडि़यों में हैं. वहीं अरविंद अब किसके साथ रहेंगे इस बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है. अंकित के बाहर होने से रुपल ने राहत की सांस ली होगी क्‍योंकि वे घर में कई बार दिग्‍ंगना से अपने और अंकित के अफेयर को लेकर बात करती नजर आई थी. वहीं सलमान ने प्रतियोगियों से कई सवाल पूछे और उनके जवाबों को भी सुना. वहीं सलमान ने शो के प्रतिभागियों से अपने जोड़ीदार के बारे में पूछा और ये जानना चाहा कि कौन अपने पार्टनर को कितना जानता है.

शो में आज पहली बार ऐसा होगा कि प्रतिभागियों के बैग की नीलामी होगी. सोनम के अलावा शो में आयुष्‍मान खुराना और एक सीनियर पत्रकार भी मौजूद थे. उन्‍होंने प्रति भागियों से कई सवाल पूछे और उन्‍हें आगे खेलने के लिए शुभकामनायें भी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >