इंस्टाग्राम पर किम करदाशियां के प्रशंसकों की संख्या हुई 4.2 करोड़

लॉस एंजिलिस : इंस्टाग्राम पर ‘कीपिंग अप विद द करदाशियां’ की स्टार किम करदाशियां के प्रशंसकों की संख्या 4.2 करोड से उपर पहुंच गई है. उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए अपनी एक तस्वीर प्रशंसकों के साथ साझा की. एस शोबिज की खबर के अनुसार, इस तस्वीर में 34 वर्षीया गर्भवती किम […]

लॉस एंजिलिस : इंस्टाग्राम पर ‘कीपिंग अप विद द करदाशियां’ की स्टार किम करदाशियां के प्रशंसकों की संख्या 4.2 करोड से उपर पहुंच गई है. उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए अपनी एक तस्वीर प्रशंसकों के साथ साझा की.

एस शोबिज की खबर के अनुसार, इस तस्वीर में 34 वर्षीया गर्भवती किम ने काले रंग का गहरे गले वाला एक टॉप पहना हुआ है. तस्वीर में किम एक ग्रे रंग के सोफे पर बैठी हैं लेकिन उनका चेहरा पूरा तो नहीं दिख रहा लेकिन उनके होंठ जरुर नजर आ रहे हैं.

रियेलिटी टीवी स्टार ने इस तस्वीर का कैप्शन लिखा है, ’42 मिलियन’. इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों की संख्या के मामले में, किम बेयोंस नॉवेल्स से अभी भी पीछे हैं. बेयोंस के इंस्टाग्राम पर 4.26 करोड प्रशंसक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >