49 years of Sholay: इस आईकॉनिक फिल्म में ‘गब्बर सिंह’ का किरदार असली डकैत से था इंस्पायर, जानें कैसे

49 years of Sholay: शोले फिल्म को रिलीज हुए आज पुरे 49 साल हो चुके हैं. इस आइकोनिक फिल्म में सभी किरदारों ने दर्शकों को खूब मनोरंजन किया था. ऐसे में बहुत कम लोग जानते होंगे कि फिल्म के सबसे चर्चित गब्बर सिंह के किरदार को असली डकैत गब्बर सिंह से बनाया गया था.

49 years of Sholay: शोले साल 1975 की एक्शन-एडवेंचर फिल्म थी, जिसका निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था और फिल्म के निर्माता जी.पी सिप्पी थे. इस आइकोनिक फिल्म के मुख्य किरदार अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र हैं, जिन्होंने फिल्म में दो पक्के दोस्त और क्रिमिनल जय-वीरू का किरदार निभाया था. आज फिल्म को रिलीज पुरे 49 साल हो गए हैं. इस मौके पर आज हम फिल्म से जुड़े कई किस्से आपको बताएंगे, जिन्हें जानकार आप हैरान रह जायेंगे.

सच्ची घटना पर आधारित है गब्बर का किरदार

शोले की कहानी जय और वीरू नाम के दो दोस्तों की है, जिसे ठाकुर ने डकैत गब्बर सिंह से बदला लेने के लिए काम पर रखा था. फिल्म में जहां जय-वीरू का किरदार अमिताभ बच्चा-धर्मेंद्र ने निभाया तो वहीं, गब्बर सिंह का किरदार अमजद खान और ठाकुर का किरदार सजीव कुमार ने निभाया था. लेकिन ये बात आपको जानकार काफी हैरानी होगी कि फिल्म में गब्बर सिंह का किरदार असली डकैत गब्बर सिंह से प्रेरित है. दरअसल, सलमान खान के पिता ने एक ग्वालियर में रहने वाले बदमाश डकैत की कहानी सुनाई थी, जो कुत्ते पालता था कर पुलिस की नाक काटता था. यहीं से मेकर्स को फिल्म में गब्बर सिंह के किरदार को लेन की प्रेरणा मिली.

Also Read: Amjad Khan Death Anniversary: अगर ये एक्टर हां कह देते तो अमजद खान कभी नहीं बन पाते गब्बर सिंह,जानें ये किस्सा

Also Read: Sholay Special: गब्बर के रोल के लिए डैनी को किया था फाइनल, एक फैसले से हाथ से निकला आईकॉनिक विलेन वाला रोल

हेमा मालिनी की वजह से वीरू के किरदार के लिए माने धर्मेंद्र

शोले फिल्म में सबसे ज्यादा जिस किरदार पर फोकस किया गया था वह थे, गब्बर और ठाकुर. यही वजह थी कि फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद धर्मेंद्र ठाकुर का किरदार निभाना चाहते थे. जिसके बाद डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने बड़ी ही चालाकी से धर्मेंद्र को यह बात समझाई कि अगर ठाकुर का किरदार वह निभाते हैं और संजीव कुमार निभाते हैं तो फिल्म की आखिर में हेमा मालिनी संजीव कुमार की हो जाएंगी.

गब्बर का किरदार मिभाने के लिए सिर मुंडवाया

शोले में जिस तरह धर्मेंद्र ठाकुर का किरदार निभाना चाहते थे ठीक उसी तरह संजीव कुमार गब्बर का किरदार निभाना चाहते थे. डायरेक्टर्स को खुश करने के लिए उन्होंने अपने दांतो को काला पेंट कर लिया था कर सिर भी मुंडवा लिया था. लेकिन आखिर में उन्हें फिल्म में ठाकुर का किरदार निभाना पड़ा था.

एक मिनट के सीन के लिए 20 दिन लगे

शोले फिल्म में एक मिनट का एक सीन आता है, जब अमिताभ बच्चन हारमोनिका बजाते हैं और सूर्यास्त के समय राधा बनी जाया बच्चन दीपक जलाती है. बता दें कि इस एक मिनट के सीन को पूरा करने के लिए पुरे 20 दिन लगे थे क्योंकि मेकर्स को सूर्यास्त और रात के बीच के समय का जो आसमान का गोल्डन रंग आता है, उसे वे फिल्म में दिखाना चाहते थे.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >