मुझे किम करदाशियां पर गर्व है : पेरिस हिल्टन

लंदन : मशहूर सोशलाइट पेरिस हिल्टन ने कहा है कि उन्‍हें अपनी सहेली और रिएलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां वेस्ट की निजी और पेशेवर उपलब्धियों पर बहुत गर्व है.फीमेल फर्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 34 वर्षीया हिल्टन ने अपने साथ बडी हुईं किम के बारे में कहा कि वह करदाशियां के लिए बहुत ‘खुश’ हैं. […]

लंदन : मशहूर सोशलाइट पेरिस हिल्टन ने कहा है कि उन्‍हें अपनी सहेली और रिएलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां वेस्ट की निजी और पेशेवर उपलब्धियों पर बहुत गर्व है.फीमेल फर्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 34 वर्षीया हिल्टन ने अपने साथ बडी हुईं किम के बारे में कहा कि वह करदाशियां के लिए बहुत ‘खुश’ हैं.

हालांकि ‘कीपिंग अप विद द करदाशियन्स’ में आने के बाद से किम उनसे शोहरत के मामले में कहीं आगे रही हैं. करदाशियां की शादी रैपर कान्ये वेस्ट से हुई है और वह 22 माह के नॉर्थ वेस्ट की मां हैं.

हिल्टन ने कहा, ‘ किम और मैं बचपन से सहेलियां रही हैं. मैं उसके लिए बहुत खुश हूं. उसका एक बेहद खूबसूरत परिवार है. वह बहुत अच्छी तरह सबकुछ कर रही हैं. मुझे उसपर बहुत गर्व है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >