गर्लफ्रेंड संग शादी रचायेंगे टीवी के ''अकबर''

छोटे परदे के बादशाह अकबर यानी रजत टोकस अब जल्द ही शादी करनेवाले हैं. रजत किसी और के साथ नहीं, बल्किअपनी गर्लफ्रेंड सृष्टि नायर के साथ शादी के सूत्र में बंधनेवाले हैं. आनेवाली 30 जनवरी को दोनों की शादी राजस्थान के उदयपुर पैलेस में होगी, जबकि 27 जनवरी से शादी के बाकी कार्यक्र म शुरू […]

छोटे परदे के बादशाह अकबर यानी रजत टोकस अब जल्द ही शादी करनेवाले हैं. रजत किसी और के साथ नहीं, बल्किअपनी गर्लफ्रेंड सृष्टि नायर के साथ शादी के सूत्र में बंधनेवाले हैं.
आनेवाली 30 जनवरी को दोनों की शादी राजस्थान के उदयपुर पैलेस में होगी, जबकि 27 जनवरी से शादी के बाकी कार्यक्र म शुरू हो जायेंगे. मेंहदी और संगीत का कार्यक्र म 29 जनवरी को होगा. रजत के खास दोस्त के मुताबिक रजत 25 जनवरी के बाद उदयपुर के लिए रवाना होंगे.
उन्होंने चार दिन के लिए इस पैलेस को बुक किया हुआ है. गौरतलब है कि रजत ने पिछले साल अप्रैल में एक निजी समारोह में सृष्टि के साथ सगाई की थी. अभिनेता रजत और सृष्टि नायर दोनों पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं. दोनों को कई मौकों पर एक साथ भी देखा गया है. अब दोनों शादी के बंधन में बंध कर इस रिश्ते को नाम देने भी जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >