नये साल में केली ब्रूक ने लिया सोशल मीडिया से दूर रहने का संकल्प

लॉस एंजिलिस : ब्रिटेन की अभिनेत्री केली ब्रूक ने नये साल में सोशल मीडिया की लत से छुटकारा पाने की योजना बनायी हैं. उनका कहना है कि वे नये साल के बाद सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखेंगी. वे अपना समय कई और कामों में लगायेंगी. ओके मैगजीन की खबर के अनुसार, फिल्म ‘वन बिग […]

लॉस एंजिलिस : ब्रिटेन की अभिनेत्री केली ब्रूक ने नये साल में सोशल मीडिया की लत से छुटकारा पाने की योजना बनायी हैं. उनका कहना है कि वे नये साल के बाद सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखेंगी. वे अपना समय कई और कामों में लगायेंगी.

ओके मैगजीन की खबर के अनुसार, फिल्म ‘वन बिग हैप्पी’ की अदाकारा ने नये साल में अपने फोन पर बार-बार इंटरनेट चेक करने की लत को छोडने की प्रतिज्ञा की है. ब्रूक और उनके मित्र डेविड मैक्लन्टोश के बीच हाल ही में ट्विटर पर गहरी तकरार हुई थी.

नये साल पर ब्रूक ने इस आदत से तौबा करने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि,’ मैं जिम में जरूर ज्यादा समय बिता लूंगी लेकिन मैं सोशल मीडिया पर बहुत समय नहीं दूंगी. मैं ट्विटर और इंस्टाग्राम की आदी रही हूं. इसलिए मैंने कुछ देर बिना अपने फोन के बिताने का फैसला किया है. न रहेगा फोन और नजाऊंगीसोशल मीडिया पर.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >