बिग बॉस-8 : जब मिर्जा ने परिणिति को गलत तरीके से छुआ...

बिग बॉस -8 के सीजन में एक हंगामा और हो गया है. परिणिति चोपड़ा ने अली कुली मिर्जा पर यह आरोप लगाया है कि उसने उन्हें गलत तरीके से छुआ है. परिणिति चोपड़ा रणबीर सिंह और अली जाफर के साथ बिग बॉस के घर पर अपनी फिल्म किल दिल के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं.इस […]

बिग बॉस -8 के सीजन में एक हंगामा और हो गया है. परिणिति चोपड़ा ने अली कुली मिर्जा पर यह आरोप लगाया है कि उसने उन्हें गलत तरीके से छुआ है.

परिणिति चोपड़ा रणबीर सिंह और अली जाफर के साथ बिग बॉस के घर पर अपनी फिल्म किल दिल के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं.इस दौरान अली मिर्जा उन लोगों के साथ नृत्य कर रहे थे, तभी उसने परिणिति को गलत तरीके से छुआ. इससे नाराज परिणिति बिग बॉस के घर से चलीं गयीं.

परिणिति के ऐसा करने से सबको अहसास हुआ कि मिर्जा ने परिणिति के साथ यौन दुर्व्यवहार किया है. जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ है. परिणति ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है कि मिर्जा ने उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया है, बल्कि उनके बीच सिर्फ हाथापाई हुई थी, जिसमें बुरा मानने जैसा कुछ नहीं है.

परिणिति ने माफी मांगते हुए कहा कि अगर किसी की भावना इससे आहत हुई है, तो मैं सॉरी कहती हूं. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सोनाली राउत के साथ अली कुली मिर्जा ने यौन दुर्व्यवहार किया था, जिससे काफी हंगामा हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >