एंजेलीना जॉली की तरह डायरेक्‍टर बनना चाहती है हुमा कुरैशी

मुंबई: अभिनत्री हुमा कुरैशी ने हॉलीवुड स्टार एंजेलीना जॉली के रास्ते पर चलने की तैयारी कर ली है. अभिनेत्री ने कहा कि वो एंजेलीना की तरह फिल्म निर्देशन भी करेंगी. जिया, गर्ल इंटरप्टेड, लारा क्रोफ्ट जैसी फिल्मों की सफलता के बाद 39 साल की एंजेलीनाने फिल्म निर्देशन में भी अपनी किस्मत आजमाई. अभिनेत्री ने 2011 […]

मुंबई: अभिनत्री हुमा कुरैशी ने हॉलीवुड स्टार एंजेलीना जॉली के रास्ते पर चलने की तैयारी कर ली है. अभिनेत्री ने कहा कि वो एंजेलीना की तरह फिल्म निर्देशन भी करेंगी.

जिया, गर्ल इंटरप्टेड, लारा क्रोफ्ट जैसी फिल्मों की सफलता के बाद 39 साल की एंजेलीनाने फिल्म निर्देशन में भी अपनी किस्मत आजमाई. अभिनेत्री ने 2011 में ‘इन लैंड ऑफ ब्लड एंड हनी’ फिल्म से निर्देशन की शुरुआत की थी.
28 वर्षीय हुमा ने कहा कि वो अभी निर्देशन नहीं कर पाएंगी. इसके लिए उन्हें 55 साल की होने तक का इंतजार करना होगा. इस तरह हुमा निर्देशन के जरिए वो एंजेलीना के नक्शे कदम पर चलेंगी.
जब हुमा से उनके भाई के साथ सह निर्देशन के बारे में सवाल किया गया तो उनका कहना था कि हम दोनों कभी एक साथ निर्देशन नहीं कर सकते क्योंकि हम दोनों के विचार बिल्कुल अलग हैं. लेकिन अभिनय एक साथ कर सकते हैं और यह एक रोमांचक अनुभव होगा.
गौरतलब है कि उनका भाई साकिब सलीम भी निर्देशन और अभिनय के क्षेत्र में है.हुमा कुरैशी एंजेलीना से काफी प्रभावित हैं. हुमा ने भी अपनी फिल्मों से काफी चर्चा बटोरी है.
सैमसंग मोबाइल के विज्ञापन की शूटिंग के समय अनुराग कश्यप उनसे काफी प्रभावित हुए थे और उन्हें गैंग्स ऑफ वासेपुर में मौका दिया. इसके बाद हुमा ने गैंग्स ऑफ वासेपुर-2 में भी काम किया. हुमा ने एक थी डायन, डेढ इश्किया जैसी कई फिल्मों में सफल अभिनय किया और कभी पीछे मुड़़कर नहीं देखा.
फिल्मों में आने से पहले हुमा ने थियेटर में भी काम किया है और मॉडल भी रह चुकी हैं.थियेटर के अनुभव की छाप उनके अभिनय पर साफ देखा जा सकती है.
फिलहाल हुमा ‘बदलापुर’ फिल्म में व्यस्त हैं. फिल्म की अगले साल फरवरी में रिलीज होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >