आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का डेट फाइनल, तैयारियां शुरू

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Marriage in December this Year : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एक दूसरे को डेट करते हुए लगभग दो साल से ज्यादा का समय बीत चुका है. इस बीच बॉलीवुड की इस हॉट जोड़ी की शादी को लेकर कई तरह की खबरें कई बार आयीं. आखिर फैंस को भी […]

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Marriage in December this Year : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एक दूसरे को डेट करते हुए लगभग दो साल से ज्यादा का समय बीत चुका है. इस बीच बॉलीवुड की इस हॉट जोड़ी की शादी को लेकर कई तरह की खबरें कई बार आयीं. आखिर फैंस को भी इसका बेसब्री से इंतजार है. बहरहाल, इस बार इनकी शादी की डेट पक्की होने का दावा किया जा रहा है.

जी हां, फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद ने ‘ओपन’ मैगजीन में लिखे अपने कॉलम में खुलासा किया है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस साल दिसंबर में शादी करेंगे. उन्होंने लिखा है- इस साल दिसंबर में अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज होने के बाद दोनों की शादी होगी. फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है. इस बीच शादी की तैयारियां चल रही हैं. रिश्तेदारों से कहा गया है कि समारोह की डेट्स के लिए समय निकालें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >